Let’s travel together.

रतलाम जिले में दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, तीन घायल

148

 रतलाम। जिले में नए वर्ष में लगातार सड़क हादसे बढ़ रहे है। हादसों में आए दिन लोग अकाल मौत का शिकार हो रहे हैं। झाबुआ मार्ग पर मात्र तीन घंटे के अंतराल में दो सड़क हादसे हो गए। इनमें चार युवकों की मौत हो गई जबकि तीन युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहला हादसा मंगलवार शाम झाबुआ मार्ग पर जिला मुख्यालय से करीब साढ़े छह किलोमीटर दूर ग्राम तितरी में वाइन फैक्ट्री के पास हुआ। इसमें दो बाइक की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे एक बाइक पर सवार 21 वर्षीय अजय वसुनिया उर्फ राहुल पुत्र दिनेश वसुनिया निवासी ग्राम तितरी व दूसरी बाइक पर सवार 19 वर्षीय अभिषेक गरवाल पुत्र शांतिलाल गरवाल निवासी ग्राम कलमोड़ा फंटा थाना बिलपांक की मौत हो गई। अभिषेक के साथ बाइक पर सवार उसका साथी 25 वर्षीय भोला गरवाल पुत्र हीरालाल गरवाल व 18 वर्षीय किशोर डामर पुत्र बलराम डामर दोनों निवासी कलमोड़ा फंटा घायल हो गए। दूसरा हादसा भी झाबुआ मार्ग पर जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर ग्राम रानीसिंग नाका के पास हुआ, जहां ट्रक व कार की भिड़ंत हो गई। इससे कार में सवार 20 वर्षीय राहुल गुर्जर पुत्र कैलाश गुर्जर निवासी ग्राम डाबड़ी थाना रावटी व 30 वर्षीय राजू गामड़ पुत्र बुआरसिंह गामड़ निवासी ग्राम भाभरापाड़ा थाना पेटलावद जिला झाबुआ की मौत हो गई । इनका साथी सुलतान डोडियार पुत्र रामजी डोडियार निवासी ग्राम कुम्हारिया थाना रावटी जिला रतलाम घायल हो गया। रात करीब सवा ग्यारह बजे सुलतान को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद स्वजन उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। पुलिस के अनुसार बुधवार को चारों मृतकों के शवों का मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिए गए।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811