Let’s travel together.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे इंदौर, प्रवासी भारतीय सम्मेलन को करेंगे संबोधित

81

इंदौर ।   देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शिरकत करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सेना के विशेष विमान से इंदौर पहुंचे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और मंत्री उषा ठाकुर ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचने के बाद वे सूरीनाम और गुयाना के राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे। इस दौरान वे प्रवासी भारतीय दिवस का थीम सांग भी लांच करेंगे और कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद प्रवासी भारतीयों के साथ भोज होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री डिजिटल प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के साथ सुरक्षित जाएं-प्रशिक्षित जाएं डाक टिकट का अनारण करेंगे। प्रधानमंत्री को सुनने के लिए प्रवासी भारतीयों में उत्साह है, इस दौरान डांस कर उन्होंने अपनी खुशी जताई।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर एयरपोर्ट पर किया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत

उद्घाटन समारोह के मुख्य हाल में जाने से प्रवासियों को रोका गया। अप्रवासियों की भारी भीड़ के कारण हाल में प्रवेश रोकना पड़ा। कहा- आयोजन स्थल में जगह भरी। सवा नौ बजे से ही एंट्री रोकी। सैकड़ों प्रवासी आयोजन में शामिल होने से वंचित रहे। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर के हाल की क्षमता 2200 की है और ऐसे में पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर सीटें अलाट होना थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |     पर्वतारोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव 2 अप्रैल से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर  चढ़ाई करने  निकलेगी     |     सूखी  बाईपास पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कारण मंडीदीप की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगी रोक, हाईवे 18 पर बढ़ा ट्रैफिक     |     चाय से शुरू हुए मामूली विवाद में देवर ने भाभी को डंडों से पीट – पीट कर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811