Let’s travel together.

फेक्ट्री में श्रमिक की मौत से पत्नि मासूम बच्चे और वृद्ध मां का छिना सहारा

0 132

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

सिलतरा के उधोगो में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं अपने परिवार के पेट की खातिर उधोगो में काम करने जाने वालों में से कौन सुबह जाकर शाम को घर वापस नहीं आएगा इसकी कोई गारंटी नहीं रहती आये दिन उधोगो में हो रहे हादसों की श्रंखला में अब वन्दना ग्लोवल फेक्ट्री में हादसे में श्रमिक की जान चली गई डेढ़ साल के मासूम के साथ मृतक पुरषोत्तम सायतोड़े निवासी मलोद की मां पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक मृतक पुरषोत्तम सायतोड़े पिता स्वर्गीय कार्तिक राम सायतोड़े उम्र 30 निवासी मलोद सिलतरा की वंदना ग्लोवल फेक्ट्री में ठेकेदार श्रवण के अधीन काम करता था प्रतिदिन की तरह 6 जनवरी को भी वह सुबह काम करने फेक्ट्री तो गया लेकिन शाम को वापस नहीं आया देर शाम देर शाम पत्नी और वृद्ध माँ को खबर मिली कि पुरषोत्तम की फैक्ट्री में हादसे में मौत हो चुकी है।


रोती बिलखती पहुची मां और पत्नी
पुरषोत्तम की मौत की खबर मिलने के बाद मृतक की पत्नी श्रीमती सायतोड़े अपने डेढ़ साल के मासूम तुषार सायतोड़े और वृद्ध मां श्रीमती मिलन सायतोड़े के साथ रोते बिलखते वन्दना फेक्ट्री पहुची यहां उनके रिश्तेदार ओर गांव के लोग भी पहुचे।
उठ गया मासूम के सर से पिता का साया
डेढ़ साल के मासूम तुषार को यह भी नहीं पता कि उसे लाड़ प्यार करने वाले उसके पिता अब इस दुनिया मे नहीं रहे रोती बिलखती मां की गोद मे वह कंपनी पहुचा था इस घटना ने एक वृद्ध मां से उनके बुढापे का सहारा भी छीन लिया।


कब रुकेंगे हादसे
उधोगों में हादसे कोई नई बात नहीं है आये दिन किसी न किसी फेक्ट्री में ग्रामीण गरीब मजदूर प्राण गंवा रहे हैं सुबह काम पर जाने वाले को यह पता नहीं होता कि शाम को वायस घर पहुचेगा की नहीं कुछ दिन पहले मारुति फेरस फेक्ट्री में भी प्रबंधन की घोर लापरवाही की भेंट झारखंड के एक श्रमिक चढ़ा था भट्टी से उचटकर गर्म लोहा गर्दन में पीछे से घुसने से उसकी दर्दनाक मौत हुई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811