Let’s travel together.

2022 साल का आखरी दिन बाल कल्याण समिति ने मनाया बच्चों के साथ,बच्चों नेखूब बजाई तालियां

0 88

बेगमगंज के ओपन सेंटर के बच्चों को बांटे गर्म कपड़े बिदा करा 2022

रायसेन । बाल कल्याण समिति ने 31 दिसंबर 2022 का विदाई समारोह बेगमगंज स्थित खुला आश्रय में आने वाले बच्चों के साथ मनाया।अपने नियमित दौरे के अनुसार कल्याण समिति की पूरी टीम संस्था का स्टाफ ओपन सेंटर में आने वाले बच्चों के साथ रहा।


खाना खाया, चुटकुले ,कहानियां सुनी और सुनाई बच्चों को खूब मजा आया। भोजन के उपरांत, जादूगर एवं बेगमगंज नगरपालिका के सफाई के ब्रांड एंबेसडर विक्रम सिंह द्वारा बच्चों को जादू दिखाएं जिसको बच्चों ने खूब तालियां बजाई।
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अतुल दुबे द्वारा पढ़ने के प्रति प्रेरित करने के लिए उनको कई उदाहरणों द्वारा स्कूल जाने और पढ़ने हेतु मनोरंजक कहानियां बताकर उन्हें साफ रहने और सफाई के साथ काम करने के तौर तरीके बताएं।


बच्चों को किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर किसी के भी मोबाइल से बाल कल्याण समिति से संपर्क करने एवं 1098 पर अपनी शिकायत करने की जानकारी दी।
सेंटर में नियमित आने वाले बच्चे नमन प्रजापति ने चुटकुले सुनाए सौरभ पारदी ने कहानी बताई इस तरह बच्चों का मनोवैज्ञानिक तरीके से जोड़कर घुलमिल कर उनमें स्कूल ना जाने वाले बच्चे से बात कि।
एक बालक अंकित शिल्पकार ने कहा कि उसे पढ़ना अच्छा नहीं लगता वह स्कूल नहीं जाना चाहता मम्मी पापा जबरन स्कूल पहुंचाते हैं उस बच्चे को स्कूल जाने के फायदे बताएं एवं बच्चे की काउंसलिंग कर स्कूल पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
दिसंबर में पूरे मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड रहती है इस हेतु बच्चों को नए गरम जैकेट वितरण कर उन्हें पहनाई गई जैकेट पहन कर बच्चे खूब-खूब दिखे।


सियावास स्वाबलंबी संस्था के संचालक कृपाल सिंह द्वारा चलाए जा रहे ओपन सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए परिसर में बच्चों को स्वच्छ वातावरण और ज्ञानवर्धक सामग्री क्रय करने और सफाई रखने के निर्देश दिए भोजन की गुणवत्ता और सेंटर में आने वाले बच्चों का क्रम और उनकी उपस्थिति की जानकारी ली , वर्तमान में संस्था में 49 बच्चे बाल कल्याण समिति के आदेश पर प्रवेशित है समिति को 36 बच्चे आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित मिले बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत हो और बच्चे अच्छे संस्कार ग्रहण करें इस हेतु समिति के संचालक को निर्देश दिए। आज के निरीक्षण एवं साल के अंतिम दिवस की विदाई कार्यक्रम में समिति के सदस्य श्री शक्ति सिंह बघेल, सुश्री सुनीता आर्य , श्रीमती संध्या जैन, श्रीमती राधा राय सहित बच्चों के हितों को समझने बेगमगंज स्टेट बैंक के ब्रांच मैनेजर दिनेश माहेश्वरी विशेष रूप से उपस्थित रहे वहीं संस्था के स्टाफ की उपस्थिति और कर्मचारियों की पूरी शैक्षणिक जानकारी ली गई। समिति के द्वारा पूरा समय बच्चों की गतिविधियों के साथ बिताया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |     जनगणना का पहला चरण ,एसडीएम का सघन निरीक्षण      |     सिंधिया के संसदीय क्षेत्र शिवपुरी में 15 दिन से ठप पेयजल सप्लाई, कट्टी लेकर पानी के लिए भटक रही जनता       |     रायसेन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की योजना बना रहे 10 आरोपी गिरफ्तार, 7 वारदातों का खुलासा     |     जनगणना तैयारियों का जायजा लेने दीवानगंज पहुंचे एसडीएम, सर्किल-3 का किया निरीक्षण     |     छह साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सौंपा ज्ञापन     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट     |     हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811