Let’s travel together.

बच्चे खेल मैदान ना होने से थे परेशान, सरपंच ने की पहल अपने निजी खर्च पर ग्रामीण बच्चों के लिए किया खेल मैदान तैयार

0 118

 

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

प्रदेश सरकार करोड़ों रुपए ग्रामीण खेल मैदान बनाने के लिए खर्च कर रही है। लेकिन ये योजनाएं अधिकारियों की लापरवाही की वजह से धरातल पर नही उतर पा रही हैं। इसी वजह से सांची जनपद के कई ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदान की योजनाएं अधूरी पड़ी हैं। और कई स्थानों पर तो आवश्यकता होने के बाद भी खेल मैदान तैयार नही किए जा रहे हैं। और तो और कई स्थानों पर आवश्यकता नही होने के बाद भी अधूरे मैदान तैयार कर दिए गए हैं। जो मवेशियों की चारागाह बने हुए हैं। लेकिन इसके उलट सांची जनपद के अम्बाड़ी गांव में सरपंच ने मिसाल पेश करते हुए अपने निजी खर्च पर ग्राम पंचायत की खाली पड़ी जमीन को समतलीकरण कराकर बच्चों के लिए खेल मैदान तैयार किया है। अम्बाड़ी गांव में खेल मैदान नही होने के चलते बच्चे खेल का अभ्यास करने को लेकर काफी समय से परेशान थे। अभ्यास करने के लिए बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसी को देखते हुए अम्बाडी की सरपंच कुंती रमेश कुमार द्वारा अपने निजी खर्चे से ग्राम पंचायत की खाली पड़ी जमीन को समतलीकरण कराकर बच्चों के लिए खेल मैदान तैयार किया गया है। वहीं सरपंच प्रतिनिधि रमेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी फिलहाल में व्यवस्था कर दी गई है। आगामी दिनों में प्रस्ताव बनाकर बड़े स्तर से शासन प्रशासन की मदद से खेल मैदान बनाया जाएगा। खेल मैदान तैयार होने से ग्रामीण व बच्चों के चेहरे पर खुशी देखी गई। इसके लिए उन्होंने सरपंच का आभार व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811