Let’s travel together.

विदिशा के डॉ विवेक चौकसे ने प्रथम इंटरनेशनल कांफ्रेंस GLAFIMSCON में प्राप्त किया द्वितीय स्थान

0 74

खंडवा ।  प्रथम अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस GLAFIMSCON का भारत में आयोजन किया गया जिसमे दुनिया के फॉरेंसिक मेडिसिन, विष विज्ञान के चिकित्सक, फॉरेंसिक साइंस विशेषज्ञ, न्याय पालिका से जुड़े विशेषज्ञ, डेंटिस्ट एवं अन्य विधाओं के लगभग हजार चिकित्सकों ने भाग लिया। यह कांफ्रेंस ग्लोबल अकादमी ऑफ़ फॉरेंसिक एंड इनवेस्टिगेटिव मेडिसिन एंड साइंस ने करवाई | ये दुनिया की सबसे बड़ी संस्था है जिसने भारत में पहली बार कांफ्रेंस का आयोजन किया । इस कांफ्रेंस में दुनिया के कई चिकित्सकों ने अपने अपने रिसर्च एवं केस प्रेजेंट किये ।

 

अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय के बरिष्ठ चिकित्सक डॉ विवेक चौकसे ने अपने रिसर्च में बताया कि जब मृत्यु के एक से अधिक कारण लग रहे हों तो घटनाओं की श्रंखला का अनुक्रम कैसे तय किया जाता है । डॉ विवेक चौकसे ने बताया कि एक केस में 8 वर्ष के बच्चे का शव शुरुआती सड़न अवस्था में जिसके सिर पर गंभीर चोट, दम घुटने के लक्षण एवं अप्राकृतिक यौन कृत्य के लक्षण थे जिसमे वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर घटनाक्रम की श्रंखला का अनुक्रम एवं मृत्यु का कारण बताया था । साथ ही अगर किसी व्यक्ति को एक से अधिक गंभीर चोटें है तो प्रथम चोट एवं अंतिम चोट का क्रम का आंकलन का तरीका भी बताया | ये सभी रिसर्च पुलिस को अपराधी को खोजने उसे पकड़ने में सहायक होते हैं । न्यायपालिका को पीड़ित को न्याय दिलाने में ये सभी तथ्य एवं निष्कर्ष मददगार साबित होते हैं ।

इस केस एवं रिसर्च को प्रेजेंट करने के लिए अटल बिहारी चिकित्सा महाविद्यालय विदिशा मध्योप्रदेश के बरिष्ठ चिकित्सक डॉ विवेक चौकसे को दुनिया में द्वितीय स्थान प्राप्त किया । इस कांफ्रेंस में विदेश में चिकित्सा विज्ञानं में नई नई तकनिकी का प्रदर्शन भी किया गया, जहर खाने से होने वाले अकश्मिक भर्ती मरीज की कैसे कम समय में जांच की जा सकती है इस संबंध में हैंड्स ऑन कार्यशाला का आयोजन भी किया गया । इस कांफ्रेंस में अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय के डॉ वैभव अग्रवाल ने इंटरनेशनल फॉरेंसिक क्विज में दूसरा स्थान प्राप्त किया | इस कांफ्रेंस का आयोजन इंदौर डिवीज़न के शाश्कीय चिकित्सा महाविद्यालय खंडवा में किया गया | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जी ने कांफ्रेंस के लिए वीडियो सन्देश के माध्यम से शुभकामना प्रेषित की | महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ मनीष निगम ने दोनों विजेताओं का सम्मान किया एवं शुभकामनायें दी ।

 

विभगाध्यक्ष डॉ नरेंद्र सिंह पटेल ने डॉ विवेक चौकसे एवं डॉ वैभव अग्रवाल को विभाग की तरफ से बधाई एवं शुभकामनायें दीं | अधिष्ठाता ने कहा की ये विदिशा के साथ साथ पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है | अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय का फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग लगातार नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है | भोपाल में जनवरी में आयोजित राष्ट्रीय कांफ्रेंस में भी अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय के डॉ वैभव अग्रवाल एवं डॉ सावन वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था | डॉ विवेक चौकसे को 26 जनवरी 2024 को कलेक्टर विदिशा की तरफ से उत्कर्ष चिकित्सकीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया था |

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |     इंतजार खत्म, झमाझम बारिश से बदला मौसम, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान     |      टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कि माँग को लेकर  विधायक आदिवासी समाज संगठन के साथ बैठे धरना प्रदर्शन पर     |     लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811