कांग्रेस ने कहा गरीबो के प्रति सहानुभूति है तो जिनके सूची में नाम नहीं उन्हे लाभ दिलाकर दिखाएं
सुरेन्द्र जैन धरसीवा
भाजपा इन दिनों साल दो हजार ग्यारह की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों की सर्वे सूची निकलवाकर उसमें शामिल गरीबो के घर जा जाकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रही है यह गंभीर आरोप लगाते हुए धरसीवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कहा है कि यदि गरीबो की वास्तव में शुभचिंतक है भाजपा तो जिनके नाम सर्वे सूची में नहीं है उन्हें आवास योजना का लाभ दिलाकर दिखाएं।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा कि साल बीस सौ ग्यारह की सर्वे सूची में शामिल गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को आवास योजना का लाभ नियमानुसार मिलना ही है और अधिकांश गरीबो को लाभ मिल भी चुका है लेकिन भाजपाई इस सूची को निकलवाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रहे हैं भाजपाईयो ने मतदाताओं को गुमराह कर चुनावी लाभ के लिए अपनी रणनीति को अभी से अंजाम देना शुरू कर दिया है
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में इन दिनों भाजपाई रात में बैठकें कर सिंर्फ़ सूची में शामिल गरीबो के घर पहुचकर उन्हें योजनांतर्गत आवास दिलाने का वादा कर उन्हें अपने पक्ष में करने अभियान चलाए हुए हैं जबकि नियमानुसार 2011 की सर्वे सूची में शामिल सभी को योजना का लाभ मिलना तय है यदि भाजपाई गरीबो के प्रति सहानुभूति रखते है तो जिनका नाम 2011 की सर्वे सूची में नहीं है ऐंसे लोगो को योजना का लाभ दिलाकर दिखाएं अन्यथा इस तरह आम गरीब मतदाताओं के घरों में जाकर उन्हें झांसे में लेने चतुराई न दिखाएं 2011 की सर्वे सूची में शामिल गरीबो को तो नियमानुसार लाभ मिलना ही है।
कांग्रेस ने जारी किए फोटो वीडियो
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष दुर्गेश वर्मा ने रात्रि के कुछ फोटो व वीडियो क्लिप जारी कर दावा किया है कि यह सब भाजपाई हैं जो 2011 कि गरीबी रेखा की सर्वे सूची निकलवाकर सूची में शामिल गरीबो के घर जाकर उन्हें गुमराह कर रहे है
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Prev Post