Let’s travel together.

भाजपा नगर के सभी मंडलों में सुघोष प्रशिक्षण अभियान सम्पन्न

0 123

 

सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के योद्धा तैयार करेगी भाजपा

485 बुथों पर 970 कार्यकर्ता होंगे प्रशिक्षित

हेमेंद्रनाथ तिवारी उज्जैन

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर उज्जैन नगर के सभी मंडलों में सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग का प्रशिक्षण अभियान सुघोष-2022 भाजपा कार्यालय लोकशक्ति भवन में आयोजित किया गया । प्रशिक्षण अभियान के तहत उज्जैन के 485 बूथों पर 970 कार्यकर्ताओं प्रत्येक बूथ पर 2 कर्तकर्ताओं सोशल मीडिया व आईटी का प्रशिक्षण दिया गया ।


मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि सुघोष“ नामक शंख का वादन महाभारत का युद्ध प्रारंभ होने के पूर्व नकुल ने किया था। इसकी ध्वनि नकारात्मक शक्तियों के विध्वंस के लिए उपयोग की गई थी। विपक्षी राजनीतिक दल और उनके राजनीतिक संरक्षण में टुकड़े टुकड़े गैंग बड़ी बिंदी गैंग, तथाकथित स्वघोषित सहिष्णुता गैंग के रूप में नकारात्मक शक्तियां लगातार समाज पर घातक षड्यंत्र रचती हैं। जो समय-समय पर एक्सपोज होती भी रहती हैं, ऐसी नकारात्मक ताकतों के काले इरादों को सोशल मीडिया के माध्यम से उजागर करके समाप्त करने के लिए लोकतांत्रिक और संवैधानिक तौर पर अपनी अभिव्यक्ति को धारदार बनाने के लिए प्रशिक्षण अभियान का नाम “सुघोष“ रखा गया है।


नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने बताया कि नगर के सभी मंडलों में इस प्रशिक्षण महा अभियान का आयोजन किया गया। आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए जाने वाले सुघोष मंडल प्रशिक्षण अभियान-2022 के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को जो काम करना है, जो जिम्मेदारी निभानी है, वह कोई सामान्य काम नहीं है। इस अभियान के माध्यम जहां झूठ और भ्रम फैलाकर देश तोडऩे की साजिश रचने वाले देशविरोधियों को जवाब दिया जाएगा वही कार्यकर्ताओ को इस हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा,और केंद्र वा प्रदेश सरकार की योजनाओं के माध्यम से विकास का संदेश बूथ स्तर तक ले जाना भी प्राथमिकता में होगा।
प्रशिक्षण अभियान को सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, जगदीश अग्रवाल, महामंत्री संजय अग्रवाल, विशाल राजोरिया, सत्यनारायण खोईवाल ने संबोधित किया । साथ ही प्रशिक्षण कार्यशाला में तकनीकी जानकारी वीडियो के माध्यम से आईटी प्रभारी वीखगेश सेंगर, सोशल मीडिया प्रभारी सुहास वैद्य एवम कल्याण शिवहरे ने दी !

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |     खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811