Let’s travel together.

सेवा से बढ़ा कोई धर्म नहीं है-श्याम सिंह यादव

0 108

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

स्वामी विवेकानंद ग्रुप एवं राष्ट्रीय युवा योजना इकाई गुना द्वारा एक दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण टिफिन कैम्प का आयोजन शासकीय कस्तूरबा कन्या महाविद्यालय के परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के साथ मिलकर आयोजित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती विनीता जैन ने भारत माता स्वामी विवेकानन्द एवं गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शिविर का उद्घाटन किया।और युवाओं को सम्बोधित करते हुए ग्रुप के कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि नेतृत्व प्रशिक्षण टिफिन कैम्प के माध्यम से जो नेतृत्व तैयार होगा जिसका लाभ संस्थाओं को भी होगा। प्रभारी कार्यक्रम अ अधिकारी श्रीमती पूनम पारीक ने कहा कि जब से हमारी छात्राओं ने टिफिन कैंप में जाना शुरू किया है उनकी नेतृत्व क्षमता बढ़ गयी है।

बौद्धिक सत्र का संचालन करते हुए
जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट यूथ मोटिवेटर ने बताया कि इस तरह के कैम्प का उद्देश्य युवाओं को नेतृत्व के लिए तैयार करना है।जिससे वह समाज उपयोगी बन सके। मुख्य अतिथि युवा समाज सेवी द्वे श्याम सिंह यादव सौजना एवं जगभान यादव छिपोन रहे। अतिथियों का स्वागत युवाओं की ओर से प्रियंका धाकड़, साजिया खान,आरती जाटव ने किया। मुख्य अतिथि श्याम सिंह यादव ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सेवा से बढ़ा कोई धर्म नहीं है।आप सब जो सीख रहे हैं उसका जीवन में उपयोग करें।जगभान यादव ने कहा कि आज के समय हर क्षैत्र में अच्छे नेतृत्व की आवश्यकता है जो हम इस ग्रुप से सीख सकते हैं।आदर्श कुमार प्रजापति एवं श्यामवीर यादव द्वारा युवाओं को देशी खेल खिलाये गये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दिव्य चिंतन:: सरकारी स्कूलों में घंटी बज रही है…क्या यह चेतावनी की आख़िरी घंटी है ?-हरीश मिश्र      |     मिशन वन क्लब वन डायलिसिस” के अंतर्गत विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित     |     अनैतिक गतिविधियों पर लगेगी लगाम चलेगा कानून का राज – थाना प्रभारी शर्मा     |     सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811