Let’s travel together.

छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया उम्र 70 लेकिन गेड़ी दौड़ में बच्चे युवा सभी उनसे पीछे

0 377

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में रैता के वंशीलाल का कमाल

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

उम्र तो उनकी 70 साल है लेकिन छत्तीसगढ़िया खेलों विशेषकर गेड़ी दौड़ के प्रति उनका जज्बा ऐंसा की बच्चे युवा सब उनके आगे फैल है।
जी हां यह कोई किस्सा कहानी नहीं बल्कि राजधानी से लगे धरसीवा के रैता गांव निवासी वंशीलाल वर्मा के खेलों की प्रति उत्साह उमंग की सच्चाई है 70 वर्षय बंशीलाल ने राजधानी रायपुर में आयोजित जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया को चरितार्थ करते हुए गेड़ी दौड़ के ऐंसा करतब दिखाया कि देखने वाले दांतों तले उंगली दबाकर रह गए।

दरअसल छत्तीसगढ़िया ओलंपिक ने इन दिनों बच्चों, युवा, बुज़ुर्गो में नया उत्साह भर दिया है, बच्चों और युवाओं ने मोबाइल गेम छोड़ कर अपने पारम्परिक खेलों का आनंद लेना शुरू कर दिया है तो वही पारम्परिक खेलों के इस भव्य आयोजन ने बजुर्गो में भी नया उत्साह भर दिया है और उन्हें फिर से उनके बचपन से जोड़ दिया है।
रायपुर के सुभाष स्टेडियम में बुधवार को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के जिला स्तरीय खेलों का आयोजन हुआ जिसमे भाग लेने धरसीवां ब्लॉक के ग्राम रैता निवासी बंसी लाल वर्मा भी पहुचे उनकी उम्र भले 70 वर्ष है पर खेलों के लिए उनका उत्साह किसी बच्चे व युवाओं से कम नहीं । उनका कहना है की छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन से वो बहुत खुश है, आज की नई पीढ़ी ने भी अपने पारंपरिक खेलों को जाना है और अब उन्हें इन खेलों को सीखना भी चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए साथ ही ओलंपिक खेलों को भी आगे बढ़ाना चाहिए।


एक पैर से चढ़ते हैं गेड़ी
सीलाल जी एक पैर से भी गेड़ी चढ़ते है, उनके एक पैर से गेड़ी पर चलने के करतब ने स्टेडियम में मौजूद सभी लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। आज मोबाइल के दौर में लोग हमारे परंपरागत खेलों को भूलते जा रहे थे पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन से सभी वर्गों के लोगों में निश्चित रूप से नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में सिविल सर्जन के खिलाफ धरना प्रदर्शन,जिला अस्पताल का घेराव     |     आर्द्रभूमि संरक्षण विषय पर एक बैठक का आयोजित     |     सेवा भारती छात्रावास शिवपुरी का परिणाम रहा शत-प्रतिशत, भैया लाखन सहरिया ने 92.8 प्रतिशत अंक हासिल किए     |     हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित जिले के चार विद्यार्थियों ने प्रदेश की मेरिट में स्थान बनाया     |     नवोदय के छात्र ने किया कमाल : नक्ष नायक बने टॉपर, 96.2% अंक हासिल     |     लोधी समाज का शक्ति प्रदर्शन: संकल्प यात्रा के साथ वीरांगना रानी अवंती बाई को दी गई भावांजलि     |     किसानों की समस्याओं पर उग्र आंदोलन: ग़ैरतगंज में चक्काजाम,‌केन्द्रीय‌ कृषि मंत्री,मुख्यमंत्री का पुतला दहन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     मुनि श्री निर्दोष सागर महाराज की संलेखना भाग्योदय में प्रारंभ     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक के हड़ताली कर्मचारियों को मिला जिला अभिभाषक संघ का समर्थन     |     डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811