Let’s travel together.

कर्ज चुकाने गांव के ही तीन लोगों ने की थी वृद्धा की हत्या

0 340

– महिला के पैर काटकर निकाली थी कड़ी
– ज्वेलर्स सहित आरोपी गिरफ्तार

अनुराग शर्मा सीहोर

आष्टा थाना अंतर्गत 8 नवंबर को ग्राम गुराडिय़ा रूपचंद में बुजुर्ग महिला मोतनबाई पति हमीरसिंह अनुसूचित जाति उम्र करीब 75 वर्ष निवासी ग्राम गुराडिय़ा रूपचंद के पैर काट कर हत्या करने व पैर में पहने चांदी के कडें़ करीब एक किलोग्राम वजनी लूटकर ले जाने की घटना की सूचना मिलने तत्काल पुलिस द्वारा घटना स्थल पहुंचकर प्रथम दृष्टया हत्या कर लूट कारित करने का पाया जाने प्रकरण दर्ज किया है।
मामला सनसनीखेज हत्या सहित लूट का होकर आरोपी अज्ञात होने से पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर गीतेश गर्ग एवं एसडीओपी आकाश अमलकर के मार्गदर्शन मे कार्यवाही करते हुए। थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र यादव के नेतृत्व में हत्या के आरोपी व लूट के माल की तलाश शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के अन्य अधिकारी गण उप पुलिस अधीक्षक पुजा शर्मा, सीएसपी निरंजनसिंह राजपूत, निरीक्षक गिरीश दुबे, गोपिन्द्रसिंह राजपूत को उक्त मामले की जांच में लगाया गया। इसके अलाव पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग द्वारा स्वयं घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच में लगे बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिये व मामले की प्रगति पर लगातार नजर बनाये रखी। 13 दिनों की लगातार मेहनत तकनीकी साक्ष्य, सायबर सपोर्ट एवं मुखबिर तंत्र के संयुक्त प्रयासों से पता चला की आरोपी सादिक उर्फ अंजुम पिता शरीफ, विजय मेवाड़ा पिता प्रथ्वीसिंह मेवाड़ा, महेश मेवाड़ा पिता प्रहलाद सिह मेवाड़ा निवासी गण ग्राम गुराडिय़ा रूपचंद द्वारा घटना घटित की गई है तथा जितेन्द्र सिंगन पिता मुकेश सिंगन निवासी मीरपुरा अलीपुर आष्टा के साथ चांदी के कड़ो को आष्टा सरार्फा बेचा गया है।
हर तरह की थी वारदात
8 नवंबर को आरोपी विजय मेवाड़ा व सादिक द्वारा महिला को कुल्हाड़ी का हत्था काटने की कहकर नाले पास लेकर गए एवं वहा धक्का देकर नाले में गिरा दिया महिला का मुंह दबाकर हत्या कर दी व हाथ में रखी कुल्हाड़ी से महिला के पैर काट कर कड़े निकाल ले गये इसी बीच तीसरा आरोपी महेश रोड पर खड़े होकर आने जाने वालों पर निगाह रखे हुये था, जिसके बाद आरोपी सादिक मोटर सायकल से आष्टा के लिये रवाना हो गया पीछे से आरोपी महेश व विजय अपनी मोटर सायकल सादिक के पीछे-पीछे आये। जब आष्टा सर्राफा में बिना पहचान के कड़े नहीं बिके तो आरोपी महेश द्वारा अपने साथी जितेन्द्र सिंगन निवासी मीरपुरा अलीपुर आष्टा को सादिक के साथ कडे बिकवाने भेजा। जितेन्द्र ने अपने परिचीत के यहां कड़े बेच दिए।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:. घटना की सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस द्वारा अपनी कार्यवाही शुरू कर दी उसी रात एफएसएल पार्टीएडॉग पार्टीएसायबर पार्टी एक्टीव हो गई ओर घटना स्थल पर की जानकारी उठाई गई । ।घटना की गंभीरता ओर मामला अंधे कत्ल सहित लूट का होने से पुलिस अधीक्षक सीहोर द्वारा थाना आष्टा सहित आसपास के थानों के बल एवं जिले से कई अधिकारियों का जाँच में लगाया। अलग-अलग पुलिस पार्टी बनाकर मामले की हर संभावित दिशा पर काम शुरू किया। सायबर सपोर्ट पार्टी से हर संदिग्ध व गांव में आने जाने वालों की डिटेल खंगाली गई। डॉग पार्टी व फिंगर प्रिंट एक्पर्ट से घटना स्थल से प्राप्त संभावित साक्ष्यों का परीक्षण कराया गया। जन सहयोग हेतु पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस महानिरीक्षक भोपाल जोन देहात भोपाल द्वारा सूचना देने वाले के लिये इनाम की उद्घोषणा की गई जिसके पम्पलेट आसपास के इलाके व ग्राम पंचायत कार्यालय पर चस्पा किए गए। मुखबीर तंत्र फैलाकर हर संभावित सूचना प्राप्त कर उसकी तस्दीक की गई। सीसीटीवी कैमरा चेक कर गांव में घटना के समय आने जाने वाले लोगों की तस्दीक की गई
यह आरोपी गिरफ्तार
– सादिक उर्फ अंजुम पिता शरीफ जाति बेलदार उम्र 23 साल निवासी ग्राम गुराडिय़ा रूपचंद।
– विजय पिता पृथ्वीसिंह जाति मेवाड़ा उम्र 38 साल निवासी ग्राम गुराडिय़ा रूपचंद।
– महेश मेवाड़ा पिता प्रहलादसिंह जाति मेवाड़ा उम्र 32 साल निवासी गुराडिय़ा रूपचंद।
– जितेन्द्र सिंगन पिता मुकेश सिंगन उम्र 37 साल निवासी मीरपुरा अलीपुर आष्टा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811