Let’s travel together.

विकासखंड स्तरीय मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

0 192

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सीएम राइज विद्यालय के खेल मैदान में मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार सिलवानी में युवा अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री कप 2022-23 का विकासखण्ड विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
सफल प्रतियोगियों को जनपद पंचायत अध्यक्ष तरुवर सिंह राजपूत, विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया।


कबड्डी बालक वर्ग में प्रथम मां शारदा विद्यालय, द्वितीय सीएम राइज विद्यालय सिलवानी, कबड्डी बालिका वर्ग में प्रथम शा. कन्या उ.मा. विद्यालय, द्वितीय सीएम राइज विद्यालय सिलवानी । वालीबाल प्रतियोगिता बालक वर्ग में प्रथम सीएम राइज विद्यालय सिलवानी, द्वितीय कुंडाली, बम्होरी, बालिका वर्ग में प्रथम शा. कन्या उ.मा. विद्यालय, द्वितीय सीएम राइज विद्यालय सिलवानी। खो खो प्रतियोगिता बालक वर्ग में प्रथम विशप विद्यालय बम्होरी, द्वितीय सीएम राइज विद्यालय सिलवानी, बालिका वर्ग में प्रथम विशप विद्यालय बम्होरी, द्वितीय नालंदा विद्यालय सिलवानी।

लंबी कूद प्रतियोगिता बालक वर्ग में प्रथम राज अहिरवार, द्वितीय रामपाल, बालिका वर्ग में प्रथम आयुषी गौर, द्वितीय बेबी गौर । 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम राघवेन्द्र रघुवंशी, द्वितीय मिथलेश कुशवाहा, बालिका वर्ग में प्रथम संजना सिलवानी, द्वितीय ईशा लोधी बम्होरी। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम प्रियांश कुशवाहा, द्वितीय नैतिक जैन तुलसी पार , बालिका वर्ग में प्रथम चांदनी आदिवासी, द्वितीय निशा आदिवासी। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम प्रवीण प्रजापति, द्वितीय मिथलेश कुशवाहा, बालिका वर्ग में प्रथम सौम्या, द्वितीय पूनम। 1000 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम प्रियांश कुशवाहा, द्वितीय श्रवण कुमार, बालिका वर्ग में प्रथम निकिता, द्वितीय शीतल ने प्राप्त किया।


प्रतियोगिता प्रभारी कमलेश जाटव ने बताया कि 250 खिलाड़ीयों ने भाग लिया। विकासखण्ड स्तर पर विजेता खिलाड़ी एवं चयनित दल जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिला स्तर पर विजेता खिलाड़ी एंव चयनित दल संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्य स्तर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ी को नगद पुरुस्कार दिया जाएगा।
इस अवसर पर एनपी शिल्पी प्राचार्य सीएम राइज स्कूल,ब्लाक शिक्षा अधिकारी नरेश रघुवंशी, बीआरसी शैलेन्द्र रघुवंशी, आजाद राय, आनंद पाण्डेय, स्वतंत्र नेमा, प्रदीप कुशवाहा, मोहन साहू, मो तारिक आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811