Let’s travel together.

तहसीलदार ने मैरिज गार्डन पर की कार्रवाई:कालाबाजारी के लिए छिपाकर रखा 400 बेग यूरिया खाद जब्त,मैरिज हॉल सील

0 240

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में जहां एक और किसानों को एक बोरी खाद के लिए लंबी-लंबी कतारों में लगने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. बावजूद इसके किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है.वहीं दूसरी ओर कुछ खाद विक्रेता खाद की कालाबाजारी करने से नहीं चूक रहे हैं.खाद की कालाबाजारी का ऐसा ही एक मामला शनिवार को
उस समय सामने आया जब बैराड़ तहसीलदार ने एक मैरिज गार्डन पर औचक छापामार कार्रवाई कर यूरिया खाद के 400 कट्टे जब्त कर,मैरिज हॉल को सील करने की कार्रवाई की है.

कालाबाजारी के लिए मैरिज गार्डन के हाल में छुपा कर रखा था यूरिया

दरअसल बैराड़ नगर के ठाकुर बाबा मंदिर के पीछे स्थित गगन मैरिज गार्डन के हॉल में एक खाद विक्रेता ने ब्लैक में बिक्री के लिए यूरिया खाद की जमाखोरी कर रखी थी.जिसकी सूचना पर बैराड़ तहसीलदार प्रतिभा पाल ने राजस्व अमले के साथ औचक छापा मार कार्रवाई कर यूरिया खाद के 400 कट्टे जब्त किए हैं.टीम ने मैरिज गार्डन के हॉल को मय कट्टे के सील करने की कार्रवाई की है.प्रशासन की कार्रवाई से कालाबाजारी करने वाले खाद विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है.

इस संबंध में जानकारी देते हुए तहसीलदार प्रतिभा पाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि मैरिज गार्डन में अनाधिकृत रूप से खाद की जमाखोरी की गई है.जिस पर कार्रवाई कर यूरिया खाद के 400 कट्टे जब्त कर मैरिज गार्डन के हॉल को सील किया गया है.
खाद विक्रेता से खाद का स्टॉक करने संबंधी दस्तावेज मांगे जा रहे हैं.जिसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय भवन पर शान से फहराया तिरंगा     |     बिरगांव की 150 फीट विशाल तिरंगा यात्रा बनी देशभक्ति और एकता की मिसाल     |     कल निकलेगी भव्य ‘माँ माही शबरी कावड़ यात्रा’, तैयारियाँ पूर्ण; जगह-जगह होगा जोरदार स्वागत     |     पेंशनर्स ने रोपे कदंब पौधे ,वर्षाकाल में भी जारी रहेगा ‘कदम-कदम पर कदंब’ अभियान     |     सांची विश्वविद्यालय में फहराया तिरंगा     |     धार जिले में तिरंगे का अपमान: लेड़गांव पंचायत में आड़ा फहराया राष्ट्रीय ध्वज, भड़के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा     |     नशामुक्त भारत के संकल्प को मिल रहा जनसमर्थन     |     गैरतगंज तहसील में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस     |     स्वतंत्रता संग्राम से संविधान निर्माण तक जैन समाज का योगदान : मुनि श्री अभय सागर     |     भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया ध्वजारोहण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811