Let’s travel together.

मंत्री विश्वास सारंग का गुजरात में एक्सीडेंट,चिकित्सा शिक्षा मंत्री बाल-बाल बचे, कार को डंपर ने टक्कर मारी

0 673

मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग गुजरात में सड़क हादसे का शिकार हो गए। चुनाव प्रचार कर लौट रहे मंत्री सारंग की कार को डंपर ने टक्कर मार दी। मंत्री सारंग कार की फ्रंट सीट पर बैठै थे। टक्कर से कार डेमेज हो गई। हालांकि, सारंग सुरक्षित हैं। उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया।

गुजरात चुनाव में बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। मध्यप्रदेश के कई मंत्रियों के साथ नेता भी कई दिन से गुजरात में डेरा डाले हुए हैं। नेताओं को विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है, जो बतौर प्रभारी मौजूद हैं। कई नेताओं को चुनावी मैनेजमेंट की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। सीनियर लीडर्स की सभाएं भी हो रही हैं। चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग भी सभाएं कर रहे हैं। उनके पास बनासकांठा जिले की 4 विधानसभाओं की जिम्मेदारी है।

मीटिंग करके लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ
मंत्री सारंग अपने प्रभार वाली विधानसभा कांकरेज में कार्यकर्ताओं की बैठक कर लौट रहे थे। तभी भिलड़ी में हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रहे एक डंपर ने सारंग की इनोवा को टक्कर मार दी। टक्कर फ्रंट सीट के करीब लगी, इसी पर मंत्री सारंग बैठे थे। डंपर ने रांग साइड में आकर टक्कर मारी।

मौके पर भीड़ लगी
एक्सीडेंट के बाद मौके पर भीड़ लग गई। मंत्री सारंग को भी मामूली चोंट लगी। साथ में मौजूद स्टॉफ ने बताया कि मंत्री को हल्की चोंट लगी। उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां उनका इलाज हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कक्षा तीसरी, चौथी, छठवीं और सातवीं की परीक्षाएं प्रारंभ     |     दो हजार रुपए से ज्यादा बकाया होने पर उपभोक्ताओं के काटे जा रहे हैं कनेक्शन     |     सहकारी संस्था का सख्त वसूली अभियान, कर्मचारियों ने गांव-गांव पहुंचकर थमाए नोटिस     |     वीरेंद्र सिंह राजपूत को रायसेन जिला अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार, कर्मचारियों में हर्ष     |     मनुष्य गति में ही दान करने का अवसर-मुनि श्री महासागर     |     देशभर की 25 महिला बाइकर्स पहुंची शिवपुरी टूरिस्ट विलेज     |     अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष शिविर का आयोजित      |     श्रद्धा भक्ति और उल्लास के साथ कुकेरा में ‘श्रीमद् गौ भागवत कथा’ का शुभारंभ     |     असामाजिक तत्वों एवं बदमाशों के विरूद्ध विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान- 17 पर कार्यवाही     |     एफसीआई गोदाम से धान चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811