Let’s travel together.

स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु कोचिंग प्रवेश परीक्षा 20 नवम्बर को होगा

0 129

सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर
राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत राज्य के रायपुर जिला मुख्यालय में स्थित परीक्षा पूर्व केन्द्र पर 100 सीट के लिए राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों के कोचिंग प्रवेश के लिए 20 नवबंर को आयोजित होगा। यह परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक निर्धारित परीक्षा केन्द्र शासकीय प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में आयोजित किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा में भारत का सामान्य ज्ञान, छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान, गणित, रिजनिंग, हिन्दी, अग्रेंजी पाठ्यक्रम से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। पूछे गए प्रश्नों के उत्तर गलत होने पर ऋणात्मक मूल्यांकन नही किया जाएगा।

इसमें बैंकिंग भर्ती बोर्ड, रेल्वे भर्ती बोर्ड, कर्मचारी चयन आयोग, छत्तीसगढ़ व्यापम आदि के माध्यम से ली जाने वाली परीक्षाओं के लिए कोंचिग दिया जाना है। प्रशिक्षण सत्र वर्ष में 6-6 माह में दो बार आयोजित किया जाएगा। विद्यार्थियों को 1 हजार रुपए माह शिष्यवृत्ति उपलब्ध भी कराया जाएगा। कोंचिग की सुविधा निःशुल्क होगी। प्रशिक्षण हेतु स्वीकृत सीट 100 हैं, जिसमें अनुसूचित जाति के लिए 30, अनुसूचित जन जाति के लिए 50 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 20 सीट आरक्षित है। इसमें वर्गवार 33 प्रतिशत् सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |     परियोजना की समनापुर सेक्टर की सभी आंगनवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया आंगन मिलन उत्सव     |     पर्युषण पर्व पर गढ़ी में निकली भव्य शोभायात्रा     |     औबेदुल्लागंज में करोड़ों की शासकीय भूमि पर भू-माफिया और अधिकारियों की साठगांठ का बड़ा खेल     |     डिंडोरी बना सेपक टकरा का ओवरऑल चैंपियन, 26 जिलों की टीमों ने दिखाया दम     |     वार्ड क्रमांक 15 में बूथ क्रमांक 172 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम आयोजित      |     अंबेडकर जन जागरण समिति के अध्यक्ष बने पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी एम एल राठौरिया      |     सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811