Let’s travel together.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के समर्थन में रायसेन ब्लॉक कांग्रेस चलाएगी चरणबध्द आंदोलन

0 113

 

केंद्र की मोदी मप्र की शिवराज सरकार पर साधा निशाना

शिवलाल यादव

रायसेन।कांग्रेस पार्टी के नेता व युवा तुर्क सांसद राहुल गांधी की संसद से सदस्यता रद्द होने के मामले में कांग्रेसियों में भारी आक्रोश है, जहां पूरे देश में कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के समर्थन में धरना प्रदर्शन कर रही है तो वही रायसेन ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।जिसमें रायसेन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल नपा में नेताप्रतिपक्ष व कांग्रेस पार्षद प्रभात चावला ने केंद्र की मोदी सरकार और मप्र की शिवराज सरकार की गलत नीतियों को लेकर जमकर बरसे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में उन्होंने बताया कि गौतम अडानी द्वारा 20,000 करोड रुपए का घोटाला किया गया है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी शामिल हैं ।उन्हीं घोटाले को उजागर करने का काम राहुल गांधी द्वारा प्रयास किया जा रहा था। भाजपा ने राहुल गांधी पर झूठे आरोप लगाते हुए लोकतंत्र की हत्या का षड्यंत्र किया है और उनकी संसद की सदस्यता रद्द कर दी थी, इसके विरोध में प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी के बड़े नेताओं की पोल खोली।उन्होंने बताया कि भाजपा में त्रिपुरा विस् भवन में उनका एक विधायक सरेआम मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखते हुए पकड़ा जाता है उसे बचाने बीजेपी के सारे बड़े नेता जुट जाते हैं।वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को एक छोटे से मानहानि के मामले में संसद सदस्यता खत्म करवा दी जाती है।यह तो लोकतन्त्र की सरासर हत्या की गई है।कांग्रेसी नेताओं का कहना था कि राहुल गांधी के साथ हुए इस षड्यंत्र के खिलाफ कांग्रेस सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेगी और जनता के बीच में जाकर भाजपा के बड़े नेताओं के सही कारनामों की सच्चाई सामने लाएंगे।
लोकतंत्र का गला घोटने राहुल गांधी को बनाया निशाना….
प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेता दौलतराम सेन एडवोकेट राजू माहेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी के समर्थन में लोकतंत्र बचाने कांग्रेस अब लगातार आंदोलन चलाएगी।इसमें नुक्कड़ सभाएं सत्याग्रह, राष्ट्रपिता गांधी की प्रतिमाओं के समक्ष धरना मोदी सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने पोस्टकार्ड लिखो अभियान चरणबद्ध आंदोलन चलाएंगे।उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने अपने भाषण में अडानी की कंपनियों के बारे में सवाल पूछे थे। राहुल गांधी के भाषण के ठीक नौ दिन बाद उनके खिलाफ मानहानि का मामला फिर से शुरू हो गया और उनके भाषण को संसद के रिकार्ड से हटा दिया गया।रायसेन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बताया कि 13 अप्रेल 2019 को कर्नाटक के कोलार में राहुल गांधी ने चुनावी भाषण दिया। 16 अप्रेल 2019 को गुजरात के सूरत में भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने शिकायत दर्ज कराई। 7 मार्च 2022 को शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत पर गुजरात उच्च न्यायालय से रोक लगाने की मांग। हाई कोर्ट ने रोक लगा दी। 7 फरवरी 2023 को राहुल गांधी ने लोकसभा में अडानी व पीएम मोदी के रिश्तों पर सवाल उठाते हुए भाषण दिया। 16 फरवरी 2023 को शिकायत कर्ता ने उच्च न्यायालय में रहने के अपने अनुरोध को वापस ले लिया। 27 फरवरी से निचली अदालत में सुनवाई फिर से शुरू हुई, 23 मार्च को राहुल गांधी को दोषी ठहराया और सजा सुनाई। 24 मार्च को लोकसभा सचिवालय ने 24 घंटे के भीतर राहुल गांधी की संसद सदस्यता रदद कर दी। यह तो मोदी अमित शाह की तानाशाही सरकार देश में चल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाषा की मर्यादा का हो रहा चीरहरण- संजय मेहता     |     रायसेन जिले के दीवानगंज के छोटे से गांव सेमरी से निकली बेटी ने फतह किया विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट     |     राष्ट्र सेविका समिति विदिशा विभाग के सात दिवसीय प्रारम्भिक वर्ग का हुआ समापन     |     काले कुत्ते ने मचाया कोहराम: शिवपुरी में बच्चों-महिलाओं समेत 60 लोग घायल, सर्च जारी     |     भोपाल में दर्दनाक हादसा: इलेक्ट्रिक थेरेपी मैट में आग लगने से 90 वर्षीय बुजुर्ग की मौत     |     शिवपुरी में पानी के विवाद पर हिंसा: टैंकर कर्मी पर लोहे की बाल्टी से हमला, नाक फटी     |     साँची विधानसभा के ग्राम सगौर एवं आलमखेड़ा की घटनाओं पर दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, उचित मुआवजे की मांग     |     शहरकाज़ी को लेकर उठे विवाद पर मसाजिद कमेटी का बड़ा खुलासा     |     सर्राफा दुकान से 26 लाख कीमत की सोने की करधौनी लेकर भागा लुटेरा , भागते में गिरा और पकड़ा गया     |     भिखारी ने जादू-टोने का भय दिखाकर महिला को ठगा,सोने के गहने लेकर हुआ रफूचक्कर      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811