Let’s travel together.

नेशनल लोक अदालत में 140 प्रकरणों में हुआ समझौता न्यायाधीशों ने पौधे की भेंट

0 115

रामभरोसे विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्‍यायाधीश रायसेन श्री अनीश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में 12 नवंबर 2022 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन शनिवार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक गौरहगंज न्‍यायालय में आयोजित किया गया।

जिसमें श्री ओ.पी. रघुवंशी अपर सत्र न्‍यायाधीश, श्री गौरव अग्रवाल वरिष्‍ठ व्‍यवहार न्‍यायाधीश, सुश्री सरिता आर चौधरी न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमती प्रिन्‍सी अग्रवाल न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट प्रथम श्रेणी , श्री नीरज अग्रवाल न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट प्रथम श्रेणी, सुश्री स्‍वाती रघुवंशी न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट प्रथम श्रेणी के न्यायालय की .. 6 खंडपीठ बनाई गई। जिसमें न्‍यायालय में लंबित राजीनामा योग्‍य सिविल, आपराधिक, चेक बाउंस, जल कर, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा, बैंक रिकवरी, राजस्व प्रकरण (न्यायालयों में लंबित) प्रकरणों का निराकरण किया जिसमें राजीनामा योग्य न्यायालयों में लंबित 140 मामलों सहित कुल 7871978 राशि लगभग का निराकरण किया गया। प्री-लिटिगेशन प्रकरणों में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्‍व) गौहरगंज, नगर पालिका परिषद मंडीदीप, वन विभाग, नगर परिषद औबेदुल्‍लागंज, नगर परिषद सुल्‍तानपुर, जनपद पंचायत ओबेदुल्‍लागंज के उक्‍त विभागों के एवं बैको के प्रीलिटिगेशन प्रकरणों के 325 केस निराकृत हुए जिसमें 451000 रूपये लगभग की वसूली हुई। शनिवार को बड़ी संख्या में अदालतों के चक्कर काटने वाले 280 लोगों से भी ज्यादा लोगों को न्यायालय से न्यायाधीशयों के हाथ से वृक्ष व चहरे पर मुस्कान लेकर अपने गंतव्य की ओर खुशी खुशी रवाना हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811