Let’s travel together.

जबलपुर में गणतंत्र दिवस समारोह में ड्रोन हुआ दुर्घटनाग्रस्त , पारंपरिक नृत्य कर रही महिला घायल

0 551

जबलपुर। गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में एक दुर्घटना हो जाने से कार्यक्रम में रंग में भंग पड़ गया ! जहां कृषि विभाग की झांकी में शामिल एक विशाल ड्रोन उड़ते उड़ते अचानक गिर गया । अचानक ड्रोन के गिरने से आदिम जाति कल्याण विभाग की झांकी में शामिल एक युवती और एक महिला घायल हो गई

इस अप्रत्याशित हादसे मैं इंदु कुंजाम नाम की महिला बुरी तरह घायल हो गई ।  महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं !जबलपुर के शाहपुरा की रहने वाली इंदु कुंजाम और उसके साथ आई युवती गायत्री कुंजाम आदिवासी विभाग की झांकी में शामिल होकर पारंपरिक शैला नृत्य कर रही थी । इसी दौरान कृषि विभाग की झांकी में शामिल उनके ऊपर गिर गया ।

ज्ञात हो की इस विशाल ड्रोन के जरिए खेती में आधुनिकीकरण और  कीटनाशकों के छिड़काव का प्रदर्शन किया जाता रहा है । लेकिन किसी तकनीकी खराबी से ड्रोन ऑपरेटर ने उस पर नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हो गया ।

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में जबलपुर के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव शामिल थे उन्होंने अधिकारियों को महिलाओं के इलाज करवाने के निर्देश दिए । तत्काल महिला और  एक अन्य युवती को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अस्पताल में इंदु कुंजाम नाम की महिला को गंभीर चोटें आई हैं । पुलिस अधिकारी मामले की जांच के बाद ऑपरेटर पर कार्यवाही की बात कह रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

5 घंटे के चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामीणों ने बचाई युवक की जान     |     बेगमगंज विकास खंड में 4 माह से वृद्धावस्था पेंशन बंद, वृद्ध बेहाल     |     नगर पालिका के सामने बरसों पुरानी पानी भराने की समस्या से बचने के लिए नगर पालिका द्वारा हटाएअतिक्रमण     |     तुलसीपार में करंट लगने से 17 वर्षीय बालिका की मौत      |     सेवा भारती शिवपुरी की साधारण सभा हुई संपन्न, नवीन कार्यकारिणियों का हुआ गठन     |     पांचना डेम विवाद में गुर्जरों को डराने के लिए चुराई थी तोप, दो आरोपी पकड़े लेकिन तोप नहीं मिली     |     विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान     |     शाश्वत अष्टाह्निका पर्व: तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर में सहज शांति विधान, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की मंगल कामना     |     बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम     |     सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811