Let’s travel together.

राजस्व मंत्री ने अदाणी फाउंडेशन की शिवपुरी में जमीन लेने का प्रस्ताव लौटाया

0 188

– अदाणी फाउंडेशन को शिवपुरी जिले के बूढाडोंगर गांव में भूमि आवंटन का प्रस्ताव नजूल निर्वर्तन समिति के समक्ष विचार के लिए लाया गया था

रंजीत गुप्ता भोपाल/शिवपुरी

मोहन सरकार ने अदाणी फाउंडेशन अहमदाबाद को शिवपुरी में भूमि आवंटन प्रस्ताव लौटा दिया है।
राजस्व विभाग की बैठक के दौरान मंत्री करण सिंह वर्मा ने प्रस्ताव पर असहमति व्यक्त करते हुए इसके अफसर निर्देश दिए हैं।
अदाणी फाउंडेशन को शिवपुरी जिले के बूढाडोंगर गांव में भूमि आवंटन का प्रस्ताव नजूल निर्वर्तन समिति के समक्ष विचार के लिए लाया गया था। बदरवास तहसील में इस ग्रुप द्वारा उद्यमिता के लिए जमीन की मांग की गई है।

राजस्व मंत्री वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में हुई राज्य नजूल निर्वर्तन समिति की बैठक में समिति ने एसईसीएल सोहागपुर के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। एसईसीएल ने सोहागपुर क्षेत्र के रामपुर-बटुरा परियोजना से प्रभावित रहवासियों के पुनर्वास के लिए ग्राम अमलई में 10 हेक्टेयर शासकीय भूमि आवंटित करने का प्रस्ताव दिया था। एसईसीएल को भूमि के बाजार मूल्य नियम के अधीन 6 लाख 70 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से 10 हेक्टेयर जमीन और 1.5 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से एक लाख वर्ग मीटर के वार्षिक भू- भाटक भूमि आवंटन के प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

5 घंटे के चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामीणों ने बचाई युवक की जान     |     बेगमगंज विकास खंड में 4 माह से वृद्धावस्था पेंशन बंद, वृद्ध बेहाल     |     नगर पालिका के सामने बरसों पुरानी पानी भराने की समस्या से बचने के लिए नगर पालिका द्वारा हटाएअतिक्रमण     |     तुलसीपार में करंट लगने से 17 वर्षीय बालिका की मौत      |     सेवा भारती शिवपुरी की साधारण सभा हुई संपन्न, नवीन कार्यकारिणियों का हुआ गठन     |     पांचना डेम विवाद में गुर्जरों को डराने के लिए चुराई थी तोप, दो आरोपी पकड़े लेकिन तोप नहीं मिली     |     विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान     |     शाश्वत अष्टाह्निका पर्व: तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर में सहज शांति विधान, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की मंगल कामना     |     बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम     |     सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811