Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल 27 जनवरी 2022

0 584

मेष राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। सुखद समाचार की प्राप्‍त‍ि होगी।

वृष राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार में सुधार होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। संचित धन में कमी आ सकती है। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि- मन परेशान हो सकता है। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। यात्रा कष्टमय हो सकती है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार में कलह रहेगी। आत्मसंयत रहें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

कर्क राशि- संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। अधिक खर्चों से चिन्तित रहेंगे। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। तनाव से बचें।

सिंह राशि- अति उत्साही होने से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। मानसिक शान्ति रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें।
कन्या राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में सचेत रहें। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। आत्मसंयत रहें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।

तुला राशि-मन अशान्त रहेगा। मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। वाणी में मधुरता रहेगी। कारोबार में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। यात्रा के योग हैं।

वृश्चिक राशि- बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। भाइयों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर कुछ च‍िंता बढ़ सकती हैं। पर‍िवार में धार्म‍िक कार्य होंगे। धनलाभ होगा। मानसिक शान्ति‍ रहेगी।

धनु राशि- मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन कष्टप्रद हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कुटुम्ब-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मकर राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ सकते हैं। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है। रहन-सहन कष्टपूर्ण रहेगा। आत्मसंयत रहें। स्वभाव में चिड़च‍िड़ापन रहेगा। विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि- आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति हो सकती है। मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। माता का सहयोग मिलेगा। सन्तान को कष्ट होगा।
मीन राशि- नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। उच्चपद की प्राप्ति‍ भी हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही हैं।  आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अति उत्साही होने से बचें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

समर कैंप 2026 :टोर के ग्रामीण बच्चों को प्रकृति और पक्षी संरक्षण से जोड़ने की अनूठी पहल     |     वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा     |     कुलहड़िया में तेंदुए का हमला, गाय को बनाया शिकार     |     सिर्फ खेती नहीं, प्राकृतिक खेती से बदले खेती का भविष्य,संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचा कृषि रथ     |     देवनगर पुलिस की तत्परता ,अपहृत नाबालिग बालिका को 48 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद     |     गौर महाविद्यालय में पर्यटन,यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा     |     तीन साल से प्रतिदिन चोरी हो रहा था पाइप लाइन से पानी: जल निगम ने की कार्यवाही     |     देवास जिले के टोंकखुर्द में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामला, एसडीओपी सोनकच्छ और नायब तहसीलदार टप्पा चिडावद निलंबित     |     मुनि श्री 108 धर्म सागर जी मुनीराज के सानिध्य में जैन संत समाधिस्थ आचार्य श्री 108 ज्ञान सागर जी महामुनिराज का समाधि दिवस मनाया गया     |     CM डॉ.मोहन यादव करेंगे 17 और 18 मई को मंत्रियों के साथ वन-टू-वन बैठक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811