Let’s travel together.

1फरवरी को कमलनाथ करेंगे घर-घर चलो अभियान की शुरुआत देवास से करेंगे- सज्जन वर्मा

0 509

अरविंद चौकसे

देवास। भोरासा पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कमलनाथ जी के 1 फरवरी को देवास आने की बात मीडिया के सामने रखी है दरअसल भोरासा विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव की प्रतिष्ठान के शुभारंभ करने के लिए पूर्व मंत्री वर्मा भोरासा पहुंचे थे जहां मीडिया के साथ चर्चा में उन्होंने कहा कि 1 फरवरी को मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ देवास पहुंचेंगे जहां पर टेकरी पर माता के दर्शन करने के पश्चात देवास से घर चलो घर-घर चलो अभियान की शुरुआत करेंगे जिसमें कांग्रेस प्रदेश के प्रत्येक घर पहुंचने का कार्य करेगी जिसमें इसकी शुरुआत कमलनाथ देवास से करने जा रहे हैं मीडिया से चर्चा में उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के रीति नीति व जिस तरीके से इन के शासन में जनता त्रस्त हो चुकी है व भाजपा सरकार की खामियों को गिनाने का कार्य कांग्रेस प्रत्येक घर तक पहुंचकर करेगी व अपनी बात लोगों तक रखेगी इस अवसर पर उनके साथ देवास जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनल लिस्ट प्रमोद कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे

 

बाइट – पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811