Let’s travel together.

अमीरों को गरीब बना रही मंडीदीप नगर पालिका कारनामा हुआ उजागर

0 213

रामभरोसे विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक और जहां गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। पर उनके प्रयासों पर कुछ भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी और कर्मचारी उनके प्रयासों पर पानी फेरते दिखाई नजर आते हैं। ऐसा ही एक मामला मंडीदीप नगर पालिका का सामने आया है। जिसमें मंडीदीप नगर पालिका वैसे तो अपने बड़े बड़े कारनामों को लेकर चर्चाओं में बनी रहती है

एसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें मंडीदीप नगर पालिका के वार्ड 14 के निवासी संजय पटेल का 3 मंजिला भवन है।वहीं अरिस्टो फार्मा कमनी मे पक्की बिक्री है जिसमे 15 हजार से 20 हजार रूपए इनको वेतन मिलता है। इसके बाद भी गरीबी रेखा का बी पी एल राशन कार्ड इनको जारी कर दिया गया। वहीं आपको बता दे की मंडीदीप नगर पालिका के कार्यालय में न जाने कितने एसे गरीब है। जो बार बार आवेदन देने के बाद भी राशन कार्ड नहीं बनवा पाते है। पर जिसका 3 मंजिला भवन है। उसका राशन कार्ड केसे बना दिया गया वहीं यह जांच का विषय है। कि किस कर्मचारी द्वारा राशन कार्ड बनाने से पहले सर्वे किया था। क्या उस कर्मचारी की मिलीभगत के कारण यह फर्जी राशन कार्ड बना दिया गया है या मामला लेन देन का है। जिसके कारण आज अमीर को गरीब बनाने से भी कर्मचारी नहीं चूक रहे है। सूत्रों की माने तो जो मोटी रकम देता है उसका बी पी एल राशन कार्ड बना दिया है। वहीं जो असल में गरीब है उसका राशन कार्ड इसलिए नहीं बन पाता है। क्योंकि वो मोटी रकम नहीं दे पाता इसलिए उसका बी पी एल राशन कार्ड नहीं बन पाता है। यह भी जांच का विषय है कि इस फर्जीवाड़े का मास्टर माइंड कोन है जो अमीरों को गरीब बनाने का काम कर रहा है।

इनका कहना है –

आपके द्वारा मुझे जानकारी दी है।में इस प्रकरण को दिखावाता हु जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी
आदित्य शर्मा गोहरगंज एसडीएम

मंडीदीप नगर पालिका में ऐसे कारनामे होना आम बात दिखाई नजर आतीं है मोटी रकम देने वालो का राशन कार्ड बना दिया जाता है और गरीब नगर पालिका के चक्कर लगाकर थक जाता है पर राशन कार्ड भी बनता है। जिस कर्मचारी द्वार सर्वे किया था उसके द्वारा मिलीभगत कर सर्वे किया गया जांच का विषय है।जांच होनी चाहिए ऐसे लोगो पर अपराधिक प्रकरण दर्ज होना चाहिए जिससे और भी चेहरे बेनकाब हो सके

मनीष मालवीय,आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अधिग्रहित नहीं होगी पिरदा गांव की जमीन विधायक अनुज शर्मा की पहल पर आवास मंत्री ओपी चौधरी का आश्वासन     |     ऊंचाई पर पहुंचना कठिन नहीं, ऊंचाई पर बने रहना चुनौतीपूर्ण – उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल      |     -व्यक्तित्व एवं कृतित्व से उत्कृष्ट शिक्षक का समाज में महान स्थान     |     परिवहन विभाग के नियमों की धज्जियां उड़ा रहीं यात्री बसें     |     बेगमगंज में वरिष्ठ कांग्रेसजनों,मीडियाकर्मियों का सम्मान     |     सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में  शतरंज और शारीरिक स्वास्थ्य का एक 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ     |     योग वेदांत सेवा समिति की बहनों ने केंद्रीय उप जेल में बांधे रक्षा सूत्र     |     मिलावट के खिलाफ चला अभियान,खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने लिए दूध और पनीर के नमूने     |     मिशन उत्कर्ष: दाऊ पोषण लाल स्कूल परसतराई में दिखी शिक्षा की नई रौनक      |     उड़ीसा से उत्तर प्रदेश जा रही गांजा की बड़ी खेप जप्त,वाहन सहित चालीस लाख का गांजा जप्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811