Let’s travel together.

जिला अस्पताल की लापरवाही आई सामने:परिसर में बिखरा मेडिकल वेस्ट,आयुष विंग में खुली पड़ी पानी की टंकियां,सफाई व्यवस्था की खुली पोल

0 369

कुछ दिन पूर्व ही म.प्र.मानव अधिकार आयोग ने अस्पताल के परिसर में बिखरे मेडिकल वेस्ट पर मांगा था जवाब

दमोह से धीरज जॉनसन की रिपोर्ट

दमोह के जिला अस्पताल से लगातार सामने आ रहे लापरवाही के समाचार के बाद फिर सड़क पर बिखरा हुआ मेडिकल वेस्ट दिखाई दिया,वैसे तो नियमानुसार इसका निस्तारण कर डिपो भेजा जाना चाहिए था पर वह प्रबंधन की अनदेखी और लापरवाही को दर्शाते हुए संक्रमण फैलने का कारण बनता प्रतीत हो रहा है और नुकसान दायक भी साबित हो सकता है परंतु इस पर ध्यान नहीं दिया गया।

विदित है कि कुछ दिन पूर्व ही मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग भोपाल ने इसी तरह के कृत्य पर संज्ञान लेते हुए जिला अस्पताल के सीएमएचओ से जवाब मांगा है इसके बाद भी इस तरह की लापरवाही सामने नजर आ रही है और परिसर में मवेशी भी विचरण करते रहते है इसके बावजूद व्यवस्थाओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

टंकियों के ढक्कन गायब:पानी में जमा हो रही गंदगी

जिला अस्पताल परिसर के आयुष विंग के भवन की छत पर पानी की टंकियां रखी हुई दिखाई देती है जिन्हें ऊपर से बंद नहीं किया गया है जिस कारण इसमें कचरा जा रहा है और भरे पानी में भी गंदगी मौजूद है व टंकियों को देखकर लगता है कि इनकी सफाई भी काफी समय से नहीं की गई है जिसमें मच्छर भी पनप सकते है और डेंगू जैसी बीमारी फैलने का कारण बन सकते है परंतु इन्हे साफ नहीं किया गया।

एक टंकी में तो प्लास्टिक की बोरी भी दिखाई दी,भवन की छत पर कचरा फैला हुआ है तो झाड़ियों के अवशेष भी दिखाई देते है जो शायद आयुष विंग की सफाई के बाद छत पर फैंक दिए गए है और इन्हे अलग नहीं करवाया गया,जो यहां की सफाई व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह उत्पन्न करता प्रतीत होता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अनुशासन और राष्ट्रसेवा से ही बनेगा सशक्त छत्तीसगढ़–अनुज शर्मा     |     विधायक अनुज शर्मा ने किया स्काउट्स-गाइड्स प्रशिक्षण केंद्र का भूमिपूजन; ग्राम मांठ में गढ़ी जाएगी भविष्य की ‘संस्कार शाला     |     मध्यप्रदेश की सभी जेल होंगी दिव्यांग फ्रेंडली – डॉ. अजय खेमरिया     |     गेहूं तुलाई में आ रही समस्या को लेकर भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे     |     कमलेश राजपाल बने भाजपा किसान मोर्चे के जिला अध्यक्ष      |     बेटे ने की बाप की हत्या,पुलिस ने हत्यारे बेटे को किया गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर विशेष ग्राम सभाएं आयोजित     |     कोड़ी में गलत डायवर्जेंन से वाहन चालक परेशान, सांची रोड पर रास्ता भटक रहे लोग     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक कर्मचारीयों की हड़ताल,  भीषण गर्मी से कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ी      |     विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल को आयोजित होंगी जागरूकता गतिविधियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811