Let’s travel together.

गोलाकोट में बने अमृत सरोवर तालाब को पर्यटन की दृष्टि से खोला गया

0 113

-अब ग्राम पंचायत को होगी आय

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में अमृत सरोवर तालाब में बनी जल संरचनाओं को अब पर्यटन की दृष्टि से भी खोला गया है। इसी क्रम में खनियांधाना के गोलाकोट में बनाए गए अमृत सरोवर तालाब को अब पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल की गई है। शुक्रवार को यहां पर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए स्कूली बच्चों और अन्य गणमान्य नागरिकों के लिए खोल दिया गया। इस दौरान अमृत सरोवर तालाब से पंचायत को लगभग 7 हजार रुपए की आमदनी हुई है।


जिला पंचायत के सीईओ उमराव सिंह मरावी ने बताया कि शिवपुरी जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर अमृत सरोवर तालाब बनाए गए हैं। इन अमृत सरोवर तालाब के तहत विभिन्न जल संरचना बनाई गई है जिसमें बारिश का पानी रोकने की पहल की गई है। इन तालाबों को अब पर्यटन की दृष्टि से भी खोल दिया गया है। इस बारिश में जिन तालाबों में अच्छा पानी एकत्रित हुआ है और यहां हरियाली बढ़ी है उन्हें पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए खोला गया है। गोलाकोट में निर्मित अमृत सरोवर तालाब को हरियाली से आच्छादित किया गया है और यहां पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके अलावा गोलाकोट में जैन तीर्थ स्थल है यहां पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को यहां पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और अन्य लोग आए। गौरतलब है कि शिवपुरी में 100 से ज्यादा अमृत सरोवर तालाब निर्मित किए गए हैं। इन जल संरचनाओं में बारिश का पानी एकत्रित हो गया है। यहां जलस्तर में बढ़ावा होने से ग्रामीणजनों के इसके फायदे हो रहे हैं। मछली पालन सहित अन्य रोजगार गतिविधियां भी यहां संचालित की जा रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंगोलिया से गुरुवार को साँची लौटेंगे भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश      |     प्रशासन ने की भूमाफिया पर बड़ी कार्यवाही रसूखदारों के राजस्व विभाग ने उड़ा दिए होश      |     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह और मौन उपवास     |     43 डिग्री टेम्परेचर में उपवास पर बैठे रहे कांग्रेसी,नामांकन निरस्त मामले में निर्वाचन आयोग का किया विरोध      |     पेंशनर्स ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन      |     नाम भले ‘काॅकरोच’ हो, लेकिन एप्रोच में संजीदा होना होगा..अजय बोकिल      |     शिवपुरी में कांग्रेस का प्रदर्शन: मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में वरिष्ठ नेताओं ने किया उपवास     |     कैसे साइकिल से लग्जरी कारों तक पहुंचा काल भैरव मंदिर का स्वयंभू नाना सरकार?     |     राजगढ़ के महेंद्र छाजेड़ का देहदान, ‘नगर रत्न’ की उपाधि से सम्मानित     |     NH-45 पर धान से भरे ट्रक में लगी आग: शॉर्ट सर्किट की आशंका, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811