Let’s travel together.

चाचईसेमरा पंचायत के पूर्व सरपंच पर लगे धांधली के आरोप

0 397

कागजों में दर्शा दिये लाखों के विकास कार्य
पूर्व सरपंच सरिता आदिवासी के पति है सचिव बाबूलाल आदिवासी

अभिषेक असाटी बक्सवाहा

विकासखंड की पंचायतों में लगातार भ्रष्टाचार के मुद्दे उजागर हो रहे है जनपद पंचायत बक्सवाहा के अंतर्गत चाचईसेमरा ग्राम पंचायत में पूर्व सरपंच तथा लंबे समय से पद पर रह रहे सचिव बाबूलाल आदिवासी पर लाखों के भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं ग्राम पंचायत चाचईसेमरा अंतर्गत ग्राम भुजपुरा में लाखों का मंगल भवन आज भी अधूरा पड़ा है तथा मंगल भवन में गंदगी के कारण अपनी दुर्दशा पर रो रहा है शौचालय में गेट नहीं है तथा मंगल भवन में फर्श भी नहीं कराया गया है मंगल भवन कार लाखों रुपया निकल गया लेकिन मंगल भवन कुछ ही दिनों में धराशाई हो जाएगा चाचई सेमरा में गांव को जोड़ने वाली नाली का निर्माण भी अधूरा पड़ा है चाची सेमरा ग्राम पंचायत में ही करीब आधे दर्जन काम ऐसे हैं जिनको सरकारी फाइलों में तो दरशा दिया गया परंतु जमीन पर उनका नाम और निशान नहीं है !

जमीनी स्तर पर नहीं हुआ विकास
जैसा कि चाचीसेमरा पंचायत में जिस स्थान को विकास कार्य के लिए दर्शाया गया है वहां विकास के नाम पर कोई भी कार्य नहीं किया गया और सिर्फ कागजों में ही विकास दर्शा कर लाखों की राशि आहरण कर ली गई। पंचायत मे सिर्फ इतने ही कार्य नहीं बल्कि ऐसे बहुत से कार्य हैं जो सिर्फ कागजों में ही मिलीभगत से पूर्व सरपंच, सचिव एवं जनपद पंचायत की कर्मचारी ने राशि का बंदरबांट कर लिया।
ग्राम चाचई सेमरा में सीसी रोड निर्माण द्वारिका लोधी के घर से कन्हैया यादव के घर तक करीब दो लाख सोलह हजार का आहरण ,चाचईसेमरा ग्राम में ही सीसी रोड निर्माण पप्पू गुप्ता के घर से आदिवासी मोहल्ला तक करीब दो लाख तीस हजार का आहरण ,भूरखेड़ा में सीसी रोड निर्माण करीब चौदह लाख का आहरण ,ग्राम माझगुआ शेर में सीसी रोड निर्माण करैया राम सिंह के घर से मेन रोड की ओर लागत करीब चार लाख रूपये का आहरण ,सामुदायिक सोख्ता गड्ढा निर्माण में करीब साढ़े चार लाख का आहरण ,ग्राम चाचई सेमरा में सार्वजनिक सामुदायिक शौचालय में करीब छै लाख रूपये का आहरण के धांधली के आरोप पूर्व सरपंच तथा सरपंच पति सचिव बाबूलाल आदिवासी पर लगे हैं यह सारे काम ऐसे हैं जिनका धरातल पर नाम और निशान नहीं है !
सचिव बाबूलाल आदिवासी लंबे समय से चाचई सेमरा पंचायत में सचिव के पद पर कार्यरत है और लंबे समय से रोजगार सहायक का पद भी संभाल रहे हैं पिछली पंचवर्षीय में सरपंच रही सरिता आदिवासी उनकी पत्नी है ! शिकायतकर्ता निवासी ग्राम चाचई सेमरा सरन सिंह लोधी ने बताया कि पिछली पंचवर्षीय में यह तीनों पद एक ही परिवार में होने के कारण इतना बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है इन सब कार्यों की उसने सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी है !
जांच किए बगैर निकल गए पैसे
सोचने वाली बात है कि जब इतना बड़ा भ्रष्टाचार एक पंचायत में हुआ है तो विकासखंड में कितना भ्रष्टाचार हुआ होगा जहां विकास कार्य के नाम पर लाखों रुपए आहरण कर लिए गए लेकिन यह कैसे संभव हुआ जहां निर्माण कार्य को देखने के लिए जनपद पंचायत के उपयंत्री के द्वारा कार्य का निरीक्षण किया जाता है उसके उपरांत कार्य के अनुसार पैसे की निकासी होती है इससे यह सिद्ध होता है कि इसमें जनपद पंचायत के कर्मचारियों के साथ-साथ पूर्व सरपंच एवं सचिव की मिलीभगत है।

इस मामले मे पूर्व सरपंच पति और वर्तमान सचिव बाबू लाल पटेलिया का कहना है की कुछ काम बारिश की बजह से अधूरे छूट. गये थे जिन्हे अब पूरा कराया जा रहा है सामान साईड पर रखा है जल्दी ही काम लगाया जायेगा।
देखा जाए कि 5 साल बीत जाने के बाद भी आज तक पंचायत में काम को पूर्ण नहीं किया गया और अब कार्य पूर्ण करने की बात कह रही है आखिर ऐसा क्यों हुआ यह सोचने की बात है पंचायत में किसी भी निर्माण कार्य की जगह निर्माण सामग्री नहीं है देखना यह है की पूर्व सरपंच द्वारा निर्माण कार्य कराया जाएगा या नहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने और ब्लू वाटर ने मोहा मन     |     बारिश में दलदल बना सत्ती-केमखेड़ी मार्ग, छह गांवों के ग्रामीण बेहाल     |     सीहोर की नन्ही प्रतिभा ने रचा इतिहास: ढाई साल की वान्या सचदेव का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज     |     वायरल वीडियो ::ना आपकी गारंटी, ना मेरी. सीहोर में मंच से मंत्री करण सिंह वर्मा ने कलेक्टर से की मजेदार चुटकी, वीडियो वायरल     |     कोयकतोड़ गौंडवाना महासभा का पांचवे  दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, 17 सितंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी     |     सर्वतोभद्र जिनालय निर्माण में 1008 महिलाएं देंगी दान     |     बेगमगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी ट्रेक्टर रैली के साथ हजारों कांग्रेसियों ने किया जंगी आंदोलन     |     हरतालिका तीज पर गौर तो श्रीगणेश उत्सव पर हुई विशेष पूजा -अर्चना ओर स्थापना     |     पहले पेट्रोल डलवाया, फिर चाकू दिखाकर लूटे 10 हजार; भोपाल में पकड़े गए चार आरोपी     |     खाना पसंद नहीं आया तो चाकू से हमला, भोजनालय मालिक गंभीर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811