Let’s travel together.

न्यायोचित मांगों का निराकरण नहीं होने से दर्जनों दैनिक वेतन भोगी परेशान, पार्क में दिया धरना जताया विरोध

0 660

नपा सीएमओ ने ज्ञापन लेने से किया मना तो दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

सी एल गौर रायसेन

रायसेन। स्थानीय नगर पालिका परिषद के तहत कार्यरत लगभग पिचानवे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अपनी विभिन्न समस्याओं से लंबे समय से परेशान चल रहे हैं, दैनिक वेतन भोगियों का कहना है कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है नगरपालिका के सीएमओ उनकी नहीं सुन रहे हैं और ना ही समस्याओं का निराकरण करा रहे हैं। इसके अलावा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने जब समस्याओं के निराकरण के लिए नपा सीएमओ धीरज शर्मा को लिखित ज्ञापन दिया तो उन्होंने ज्ञापन लेने से साफ इनकार कर दिया जिससे नाराज होकर नपा के दर्जनों दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी स्टेडियम के पास जाकर पार्क में धरना पर बैठ गए और नारेबाजी करते हुए दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को नारेबाजी करते हुए विरोध जताने लगे। पार्क में धरना देने के पश्चात दैनिक वेतन भोगी कर्मचारि कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और उन्होंने जिला कलेक्टर अरविंद दुबे के नाम ज्ञापन देकर समस्याओं का निराकरण करने की मांग रखी।

यह समस्याएं हैं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की।

नगर पालिका परिषद की विभिन्न शाखाओं में भारत दर्जनों दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की जो मांगे हैं उनमें प्रमुख रूप से नगर पालिका में शासन के नियम अनूसार
सभी कर्मचारियों का पीएफ कटौत्रा किया जाए, सन 2016 तक के शासन के आदेश अनुसार नियमितीकरण किया जाए, 10 वर्ष की सेवा पर नियमित किया जाए आदि समस्याएं शामिल हैं।

धरना प्रदर्शन में यह दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी रहे शामिल।

सोमवार को नया दशहरा मैदान स्थित खेल स्टेडियम के पास निर्मित नपा के पार्क में समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों में प्रमुख रूप से वेतन भोगी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामबाबू लोधी, राजेश दिलवान, घनश्याम कुशवाहा, अजब सिंह लोधी, राहुल विश्वकर्मा, राजेश चौहान, लोकमान, भीम प्रजापति, विनोद सोनू, हुकम सिंह लोधी, आजम, रकीब खान, काशीराम कुशवाहा, लखन कुशवाहा, शैलेंद्र कुशवाहा, लाल साहब, कमल, शैलेंद्र कुशवाहा, विवेक, जय सिंह राजपूत, चंदन लोधी, रामबाबू ,अर्जुन सिंह लोधी, अमर सिंह, रघुवीर आदि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पटवारियों के सहायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     उदयपुरा में जीआई टैग को लेकर किसान संवाद, दिग्विजय सिंह बोले-बासमती की पहचान और किसानों के हक के लिए लड़ेंगे     |     खेत में करंट से चाचा-भतीजे की मौत     |     ओबेदुल्लागंज में सरेराह युवक की पिटाई, वीडियो वायरल     |     बरेली में गणेश चतुर्थी के दौरान देर रात माहौल बिगाड़ने की कोशिश,पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद स्थिति को नियंत्रण में     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़     |     50 लाख का रेलवे ओवरब्रिज तीन साल से अधूरा, बारिश में कीचड़ में फंस रहे वाहन     |     हरतालिका तीज पर सजा सुहाग का रंग, गांव-गांव गूंजे शिव-पार्वती के जयकारे     |     हिन्दी को सशक्त बनाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी,बैंकिंग कामकाज में हिन्दी भाषा का प्रचलन बढ़ा     |     सेवा भारती के सुपोषण जागरण अभियान का हुआ समापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811