Let’s travel together.

ओधोगिक क्षेत्र के गांवों में मिलीभगत से सरकारी जमीनों की बंदरबांट

0 232

शमशान घांट की जमीन मुक्त कराने ग्रामीण बैठा भूख हड़ताल पर
सुरेन्द्र जैन धरसीवा
ओधोगिक क्षेत्र से लगे गांवों में सरकारी जमीन की बंदरबांट कोई नई बात नहीं है ओर जिम्मेदारों की मिलीभगत के बिना सरकारी जमीन पर कब्जा संभव नहीं है ऐंसे ही एक मामले में शमशान घांट की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने सिलतरा के ग्रामीण ने तहसील कार्यालय के सामने भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
दरअसल ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा में जमीन की कीमतें आसमान छू रही हैं चाहे ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा का फेर्स वन हो या फेस टू किसी न किसी फेक्ट्री पर कहीं शमशान घांट की तो कही चारागाह की तो कहीं बांधा की कहीं सेवा भूमि की कहीं मरीकटान की जमीन जिम्मेदारों की मिलीभगत से उधोगो द्वारा अतिक्रमण करने के मामले सामने आते रहे हैं लेकिन शिकायतों के बाबजूद कभी शासन प्रशासन ने सरकारी जमीनों को मुक्त कराने की दिशा में कोई खास रुचि नहीं दिखाई है।
ग्रामीण की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू
ओधोगिक क्षेत्र के फेस वन से लगे ग्राम सिलतरा की शमशान घांट की जमीन को लेकर सिलतरा के ग्रामीण दीपक वर्मा बुधवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए है दीपक वर्मा का कहना है कि श्मशान घांट की जमीन को 2007 में इस्पात गोदावरी ने अतिक्रमण कर दबा लिया और उस पर निर्माण कर लिया उक्त जमीन का सीमांकन होने के बाद अतिक्रमण हटाने के आदेश एसडीएम के यहां से हो चुके ग्राम सिलतरा पटवारी हल्का नम्बर 20 रा.नि. में परसीवा में स्थित खान 935935/12 936/14.709 1022 एवं रकबा क्रमश: 0554 1.214, 0.405 0.101 0.136 कुल रकबा 2412 उक्त भूमि गांव के निस्तारी भूमि श्मशान घाट एवं पानी के नीचे टार की भूमि को उधोग द्वारा अतिक्रमण किया गया है
उक्त भूमि के अतिक्रमण के इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी रायपुर (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग रायपुर ) के आदेश दिनांक 30/05/2022 के परिपालन में आज दिनांक तक दण्डाधिकारी, अतिरिक्त तहसीलदार घरसीवा द्वारा अतिक्रमण हटवाने एवं दोषियों पर कार्यवाही नहीं की गई है।
दीपक वर्मा ने उक्त अतिक्रमण हटवाने एवं दोषियों पर कार्यवाही होने की दिशा में अनिश्चित कालीन आमरण अनशन की चेतावनी दी थी ओर पूर्व सूचना अनुसार वह बुधवार से अमशन पर बैठ गए।
समर्थन में पहुचे जनप्रतिनिधि
ग्रामीण दीपक वर्मा की भूख हड़ताल की सूचना मिलते ही दिनभर उनके समर्थन में ग्रामीणो का पहुचना जारी रहा ग्रामीणो के अलावा जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर निषाद क्रांति सेना के दिनेश मंडल सिलतरा सरपंच रामकुमार वर्मा भी आमरण अनशन स्थल पर पहुचे ओर उनसे चर्चा की।
अतिरिक्त तहसीलदार बोले नोटिश दिया है
इस मामले में धरसीवा के अतिरिक्त तहसीलदार अजय चंद्रवंशी का कहना है कि कायवाही जारी है संबंधित गोदावरी फेक्ट्री को नोटिश देकर 15 दिवस में जबाब मांगा गया है।इस प्रतिनिधि ने फेक्ट्री प्रबंधन से भी उनका पक्ष जानने का प्रयास किया लेकिन नहीं मिला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811