Let’s travel together.

गुरुवार शाम तक खेतों में विधुत सप्लाई चालू नहीं हुई तो शुक्रवार को किसान करेंगे चक्काजाम

0 679

सतीश मेथिल साँचेत रायसेन

सांचेत स्तिथ फिटर में पावर ट्रांसफार्मर खराब होने से मैं खेतों बाली लाइट को सप्लाई देने बाला ट्रांसफार्मर जलने से किसानों को परेशानी हो रही हे 15 दिनों से जले ट्रांसफार्मर से किसानों की धान की फसल सूखने लगी है ट्रांसफार्मर जलने से 15 गांव के खेत की सप्लाई बंद है जिसमें सांचेत ग्यारसावाद गमीरी डंडेरा बहेडिया धनाश्री बामनोद पीपलखेड़ी हकीम खेड़ी सगोनिया सेमरा बावलिया आदि ग्रामो की खेतों की लाइट वंद है इस बात को लेकर सांचेत फीडर पर किसानों द्वारा बुधवार को घेराव किया गया और किसानों द्वारा खुली चुनौती दी गई है गुरुवार शाम तक खेतों वाली लाइट को चालू नहीं किया गया तो शुक्रवार को ग्राम खंडेरा में सुबह 9 बजे सागर भोपाल मार्ग पर चक्का जाम करेंगे
जनपद सदस्य हरिनारायण लोधी ने बताया कि बीते 15 दिनों ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल गया। जिसके कारण विद्युत आपूर्ति बंद हो गई है। लोगों को भारी परेशानी हो रही है। अभी बारिश नहीं होने के कारण किसान अपने खेत धान की फसल में पानी नहीं दे पा रहे हैं । ऐसे समय में बिजली ही एकमात्र विकल्प है जिससे किसान अपनी खेती तो पूरा कर सकें। लेकिन इस विकट परिस्थिति में से ट्रांसफार्मर जल गया। ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों विद्युत आपूर्ति की स्थिति काफी खराब चल रही है ट्रांसफार्मर उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बन जा रही है। वहीं बारिश के अभाव में किसानों को फसलों की सिचाई के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। कुछ इसी तरह की समस्याएं उभर कर आ रही है। साथ ही उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है।। जानकारी के अनुसार इस ट्रांसफार्मर पर निर्भर किसानों की खेती भी प्रभावित हो चली है।।बताया जाता है कि विभागीय मिस्त्री आए और देखकर चलें गए। ट्रांसफार्मर जलने की बात सामने आ रही है। ग्रामीणों ने विभागीय अफसरों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है। ताकि समय रहते ट्रांसफार्मर को बदला जाए या फिर दुरुस्त किया जाए।। इस मामले के संबंध में कुछ नहीं पर विद्युत विभाग के जेई संजय पटेल ने बताया कि गुरुवार को जले हुए ट्रांसफार्मर को दुरुस्त किया जाएगा। इस बात पर किसानों का कहना है अगर गुरुवार शाम तक खेतों वाली बिजली चालू नहीं की गई तो शुक्रवार सुबह 9 बजे अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया जाएगा घेराव करने वालों में जनपद सदस्य हरीनारायण लोधी सांचेत उप सरपंच बाबूलाल लोधी सांचेत श्री राम पटेल जीतू लोधी बुंदेल पटेल चरण लोधी गमीरी से जितेंद्र सगोनिया से सज्जन सिंह मीणा ग्यारसावाद से महेंद्र मीणा सुनील यादव हकीम खेड़ी से आदित खान आदि लोगों ने फिटर का घेराव किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811