Let’s travel together.

अपनी मूल भाषा हिंदी के अलावा अंग्रेजी भाषा ही वर्तमान में कमयूनिकेशन की मुख्यभाषा- शुक्ला

0 123

– शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ इंग्लिश एसोसिएशन का समापन समारोह

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इंग्लिश एसोसिएशन का समापन समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के भूतपूर्व प्रमुख प्रोफेसर चंद्रपालसिंह सिकरवार की स्मृति में आयोजित किया जाता है। इस सत्र के आयोजन के मुख्य अतिथि डीआईजी आइटीबीपी राजीव लोचन शुक्ला , विशेष अतिथि ग्वालियर से पधारे डिप्टि कमिशनर एक्साइज नरेश कुमार चौबे एवं संदीप शर्मा असिस्टेंट कमिश्नर एक्साइज रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीजे मैडम श्रीमती अर्चना सिंह द्वारा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां की प्रतिमा के सामने दिया जलाकर एवम माल्यार्पण कर की गई तत्पश्चात दिवंगत अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो चंद्रपालसिंह सिकरवार की तस्वीर के सम्मुख दिया जलाकर माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में इंग्लिश असोसिएशन की स्थापना एवम उसके उद्देश्यों के बारे में चर्चा की गई जिसके पश्चात एसोसिएशन के सदस्यों चित्रांशी परिहार, अंकिता परिहार, प्रांजलि रघुवंशी, आस्था पाठक, कुशाग्र शिंदे, तेजस मिश्रा , द्वारा अतिथियों के सन्मान में वेलकम सॉन्ग प्रस्तुत किया गया।
इसके बाद वर्ष भर आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में विजित हुए प्रतिभागियों द्वारा कृमश: प्रस्तुतियां दीं गईं। रेसेटशन ऑफ पोएम विधा में अक्षत आचार्य, अंकिता,एवम दीक्षा ने, एक्सटेम्पोर में प्रांजलि, डिबेट में अक्षत एवम प्रांजलि,ओरैटरी में शौर्य एवम देवांश, जोक में श्रेयांश एवम अंकिता, संस्कृत प्रार्थना में गणेश भार्गव एवम समूह तथा इंग्लिश सॉन्ग में अक्षत आचार्य द्वारा प्रस्तुतियां दीं गईं।
कार्यकृम को संबोधित करते हुए आईटीबीपी डीआईजी राजीवलोचन शुक्ला द्वारा अंग्रेजी भाषा की महत्ता के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा गया कि अपनी मूल भाषा हिंदी के अलावा अंग्रेजी भाषा ही वर्तमान में कमयूनिकेशन की मुख्यभाषा है जिसका ज्ञान होने से व्यक्ति अपने व्यक्तित्व में प्रभाव पैदा कर सकता है और कार्यस्थल की चुनोतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकता है।
विशेष अतिथि नरेश कुमार चौबे अपने इसी कॉलेज की यादों को स्मरण करते हुए भावुक हुए और राष्ट्रपति कलाम जी को उदृत करते हुए कहा कि बहता हुआ पानी कभी लौट कर नहीं आता और हम उसे छू नहीं सकते “परंतु अपने गुरु के कार्यक्रम में आकर मैं पुराने समय की यादों को छू पा रहा हूँ। संदीप शर्मा जी एवम एडीजे मैडम अर्चना सिंह द्वारा भी अंग्रेजी भाषा की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम के समापन में एसोसिएशन की प्रांजलि रघुवंशी द्वारा वोट ऑफ थैंक्स दिया गया।कार्यक्रम में अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो राजीव दुबे, भूगोल विभाग के प्रो जीतेंद्र धाकड़ एवम एनएसएस के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर, गर्ल्स कॉलेज में पदस्थ कॉमर्स के वरिष्ठ प्रोफेसर श्यामसुंदर खंडेलवाल जी की प्रभावी उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

संघ के शताब्दी वर्ष पर  निकला पथ संचलन, स्वयंसेवकों ने लिया पंच परिवर्तन का संकल्प     |     रोक के बावजूद खेतों में जल रही पराली, धुएं से पर्यावरण को नुकसान     |     कर्क रेखा पर यातायात पुलिस की चेकिंग, 7 वाहन चालकों के चालान काटे     |     बिना अनुमति संचालित हो रहा कृष्णा मैरिज गार्डन, पंचायत ने दिया नोटिस     |     खेत में काल बना बिजली का खंभा! ट्रैक्टर की टक्कर से टूटकर किसान के सिर पर गिरा, दर्दनाक मौत     |     स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय  में आयोजित हुई ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यशाला     |     मंडीदीप में कृष्णा रेसिडेंसी पर शिकंजा! नगर पालिका ने FIR दर्ज कराने थाना प्रभारी को लिखा पत्र     |     महाआरती प्रतियोगिता महिला मंडलों ने दी प्रस्तुतियां     |     भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चले-मुनि श्री     |      कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के अमर्यादित बयान के विरोध में भाजपा का उग्र प्रदर्शन; भाजपा विधानसभा मण्डल के नेतृत्व में फूंका गया पुतला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811