स्वास्थ्य मंत्री डॉ.प्रभुराम चौधरी ने सांची विश्वविद्यालय की शोध छात्रा को किया प्रदेश गौरव रत्न से सम्मानित
सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट
राष्ट्रीय नारी सशक्तीकरण संघ द्वारा प्रदेश गौरव रत्न सम्मान कार्यक्रम का आयोजन पीपुल्स मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया है। जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में काम करनी वालीं महिलाओ को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री माननीय प्रभुराम चौधरी, अध्यक्षता रघुराज कंसाना, विशिष्ट अतिथि एडिशनल एसपी श्रद्धा जोशी, अस्सिटेंट डायरेक्टर मोनल सिंह जाट, आशीष प्रताप सिंह राठौड़ रहे। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार धाकड़ द्वारा आयोजित किया गया मंत्री प्रभुराम चौधरी ने कहा कि अगर हम एक महिला को आगे बढ़ाते हैं तो उसे पूरा समाज बढ़ता है ।श्वेता के द्वारा सतत निस्वार्थ भाव से किए गए योग के माध्यम से सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। जिससे उनको समाज में आगे भी ऐसे ही कार्यों को करने के लिए प्रोत्साहन मिला।श्वेता स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण का सपना लिए दिन प्रतिदिन योग विधा को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं तथा निःशुल्क योग कक्षाएं संचालित करते जा रही हैं।उनका कहना है कि ये जो सम्मान और गौरव उनको प्राप्त होते हैं वो आपको और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। तथा समाज के प्रति एक जिम्मेदारी बढ़ाते हैं जिससे हम पहले से बेहतर कार्य कर सकें।