Let’s travel together.

शिवपुरी की रिहायशी बस्ती में मगरमच्छ निकला तो लोगों ने रस्सी के सहारे बांदा

0 174

– साख्य सागर झील से नालों से रिहायशी बस्ती में आ जाते हैं मगरमच्छ

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी शहर में लगातार मगरमच्छ रिहायशी बस्तियों में निकल रहे हैं जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। गुरुवार की सुबह शहर के बस स्टैंड क्षेत्र गायत्री कॉलोनी के समीप बीच बस्ती में सड़क किनारे एक मगरमच्छ निकल आया। यहाँ के लोगों ने इसे बांधकर पटक दिया। लोगों के द्वारा मगरमच्छ को बांधे जाने के बाद इसकी सूचना वन विभाग के अमले को दी। वन विभाग का अमला करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे और इस मगरमच्छ को अपने कब्जे में कर इसे झील में छोड़ा गया।
शिवपुरी में यहां बस्तियों में तालाब छोड़कर लगातार मगरमच्छ रिहायशी क्षेत्रों में घुस रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए वन विभाग और जिम्मेदार प्रशासनिक अमला कोई कदम नहीं उठा रहा है। शिवपुरी शहर की साख्यसागर झील से नाले लगे हुए हैं और इस झील में काफी बड़ी संख्या मगरमच्छ है। यह मगरमच्छ नालों के सहारे से रिहायशी क्षेत्र में आ जाते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811