Let’s travel together.

रायसेन जिला भाजपा कार्यालय में प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन

0 121

प्रधानमंत्री का जन्म सेवा और गरीब कल्याण के लिए हुआ : दर्शन सिंह

रायसेन ।भारतीय जनता पार्टी जिला रायसेन द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत रायसेन के जिला भाजपा कार्यालय में प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी और पार्टी के किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार, जिला महामंत्री रामकुमार साहू उपाध्यक्ष राकेश तोमर उपस्थित थे।


संगोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जन्म ही सेवा एवं गरीब कल्याण के लिए हुआ है। एक भारत-श्रेष्ठ भारत, वोकल फॉर लोकल, आत्मनिर्भर भारत जैसे आयाम प्रधानमंत्री जी ने हमें दिए हैं। हम उनका जन्म दिवस सेवा कार्य करते हुए मना रहे हैं। श्री चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता सेवा कार्य करके प्रधानमंत्री जी की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना कर रहे हैं। यह वास्तव में बडा ही अद्भुत है। श्री चौधरी ने कहा कि 25 सितंबर को पं. दीनदयाल जी की जयंती पर सभी बूथों में पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी। साथ ही रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती पर कार्यकर्ता स्वदेशी स्वावलंबन, सादगी एवं स्वच्छता के बारे में जागरूकता का अभियान चलाएंगे।


प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने भारत की विविधता में एकता, एक भारत श्रेष्ठ भारत, वोकल फॉर लोकल ‘आत्मनिर्भर भारत की सफलता की कहानी के विषयों पर प्रबुद्धजनों की संगोष्ठी में संवाद किया। जिला अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार ने उपस्थित अतिथियों और प्रबुद्धजनों का सम्मान भी किया।


संगोष्ठी में किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री पुरुषोत्तम शर्मा, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री प्रयागराज रघुवंशी प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री विवेक अहिरवार, प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी श्री राहुल पटेल, रायसेन जिला अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश मीणा, जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष सहित जिले के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

न्यूज सोर्स-हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811