Let’s travel together.

बालोद दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मां कर्मा जयंती और आदर्श विवाह कार्यक्रम में करेंगे शिरकत…

116

कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगभग एक बजे पहुंचेंगे। सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को बलौदा बाजार जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां वे ग्राम दतान में आयोजित संत मां कर्मा जयंती एवं साहू समाज के आदर्श सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। साहू समाज द्वारा यहां सामूहिक विवाह के लिए 25 जोड़ों की शादी की जा रही है।  मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शुक्रवार शाम एडिशनल एसपी एवं प्रशासन के आला अधिकारियों ने ग्राम दतान कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  एडिशनल एसपी बलोदा बाजार सचिंद्र चौबे ने बताया कि मुख्यमंत्री शाम 4:00 बजे हेलीकॉप्टर से ग्राम दतान पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 200 से अधिक पुलिस जवान तैनात रहेंगे। कार्यक्रम स्थल से हेलीपैड लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर बनाया गया है। वहां पर भी सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811