Let’s travel together.

कस्बा बम्होरी के कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल मे वन विभाग के द्वारा आयोजित

0 107

तारकेश्वर शर्मा बम्होरी रायसेन

“भारत में चीता का पुनः परिचय जागरूकता कार्यक्रम” में कक्षा IX से कक्षा X तक के 150 छात्राओ ने भाग लिया। सत्र के दौरान चीता से सम्बंधित वीडियो क्लिप भी प्रदर्शित किए गए जिसमे छात्राओं ने इसमें बहुत रुचि ली।


कार्यक्रम मे वन परिक्षेत्राधिकारी श्री आशीष मिश्रा, विद्यालय प्राचार्य श्री मुकेश रघुवंशी, शिक्षिका श्री मती रेखा कोरी, वन रक्षक श्री विमलेश चौधरी,वन रक्षक श्री आकाश कुमरे, शिक्षक श्री नरेंद्र सिंह यादव, श्री रामलखन लोधी ज़िला अध्यक्ष अ. शिक्षक संघ, शिक्षक महेश भार्गव, शिक्षिका कु. नंदनी वैरागी, शिक्षिका श्रीमती वंदना मेहरा, शिक्षक श्री राकेश रघुवंशी की उपस्थिति मे कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम के प्रारंभ मे वन परिक्षेत्राधिकारी एवं विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा विद्यालय परिसर मे पौधारोपण किया गया।


कार्यक्रम मे वन रक्षक श्री विमलेश चौधरी के द्वारा चीता का सामान्य परिचय दिया गया। इसके बाद वन परिक्षेत्राधिकारी श्री आशीष मिश्रा के द्वारा चीता के भारत आगमन पर विस्तृत रूप से बच्चों को समझाया गया। अंत मे विद्यालय प्राचार्य श्री मुकेश रघुवंशी के द्वारा धन्यवाद आभार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |     जनगणना का पहला चरण ,एसडीएम का सघन निरीक्षण      |     सिंधिया के संसदीय क्षेत्र शिवपुरी में 15 दिन से ठप पेयजल सप्लाई, कट्टी लेकर पानी के लिए भटक रही जनता       |     रायसेन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की योजना बना रहे 10 आरोपी गिरफ्तार, 7 वारदातों का खुलासा     |     जनगणना तैयारियों का जायजा लेने दीवानगंज पहुंचे एसडीएम, सर्किल-3 का किया निरीक्षण     |     छह साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सौंपा ज्ञापन     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट     |     हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811