Let’s travel together.

सुदूर अंचल के ग्राम में दिखाई देती प्राचीन संस्कृति और सभ्यता:कलाकृतियां और कोल्हू

0 280

दमोह से धीरज जॉनसन

दमोह जिले के दूरस्थ ग्रामों में आज भी प्राचीन संस्कृति और सभ्यता के प्रमाण उपलब्ध है जहां सम्मान और श्रद्धा,आस्था बरकरार है। जिले के ग्राम धरीमाल में प्राचीन नक्काशीदार मूर्तिया, कलाकृति दिखाई देती है तो पहले के समय तेल निकालने की विधि कोल्हू के कुछ अंश दिखाई देते है।

प्राचीन काल में तेल निकालने के लिए एक विशेष प्रकार के पत्थर का उपयोग किया जाता था जो अब प्रायः विलुप्त हो गया है, इस पत्थर में खोखला स्थान भी रहता था और नीचे की तरफ नाली होती थी जिससे तेल निकाल कर बर्तन में गिरता था,पत्थर के मध्य में लकड़ी का ऊंचा और मोटा भाग रहता था जो बैलों के चक्कर काटने पर घूमता था जिस कारण पत्थर के बीच में डाली गई सामग्री पर दाब पड़ता था।यह एक परिश्रम भरा काम भी था।

 

जिला मुख्यालय से करीब 75 किमी दूर तेंदूखेड़ा तहसील के ग्राम धरीमाल में भी कोल्हू का कुछ हिस्सा दिखाई देता है,जिसमें कुछ लिपिबद्ध भी है।स्थानीय निवासी अरविंद यादव ने बताया कि यहां पर कई वर्षों से यह रखा हुआ है काफी लोगों से इसकी जानकारी भी ली। राकेश यादव, सुरेंद्र एवं गांव के पूर्व सरपंच बाबूलाल ने बताया कि पुराने जमाने में तेल निकालने के काम आता था जैसे महुआ का बीज गुली का तेल निकालते थे और घरेलू काम में लेते थे यह उस वक्त चलन में था जब अन्य कोई साधन-संसाधन नहीं थे।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान का नगर भ्रमण, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब     |     महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भगवान महेश जी की शोभायात्रा     |     अज्ञात कारणों 25 वर्षीय युवक ने लगाई आम के पेड़ पर फांसी     |     राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने जिले में लोकसंगीत के जरिए युवाओं को किया जागरूक     |     पांव से मोहताज फिर भी घर में बैठकर किया योग     |     सांची के बेसहारों का अपना घर आश्रम बना सहारा      |     सड़क पर गंदा पानी बहाने से मना करना आदिवासी महिला पंच को पड़ा भारी     |     डूब प्रभावित क्षेत्र के अवरुद्ध मार्गों पर पुल निर्माण की मांग, किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     वीरांगना लक्ष्मीबाई के वंशज श्रीमंत योगेश राव जी का स्वागत     |     भोपाल जंगशन को मिलेगा भव्य रूप,मंदिर शैली की थीम पर विकसित करने की तैयारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811