Let’s travel together.

केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी के विद्यार्थियों ने संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में परचम लहराया

0 114

 

– केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी केंद्र के 10 विद्यार्थी नेशनल में चयनित

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

केंद्रीय विद्यालय संगठन भोपाल संभाग द्वारा ग्वालियर एवं भोपाल में आयोजित संभागीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी केंद्र शिवपुरी के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का परचम लहराया है। केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी शिवपुरी की प्राचार्य पुनीता ज्योति ने विद्यालय में सभी विजयी खिलाड़ियों को मैडल से सम्मानित किया।
केंद्रीय विद्यालय संगठन भोपाल संभाग द्वारा छात्र- छात्राओं के लिए संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन क्रमश: भोपाल और ग्वालियर के विभिन्न विद्यालयों में किए था, जिसमें विद्यालय के कुल 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिनमें से 3 ने प्रथम, 7 ने द्वितीय तथा 3 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विभिन्न खेलों में 10 खिलाड़ियों का चयन नेशनल खेलकूद प्रतियोगिता हेतु किया गया। वॉलीबाल 17 से कम आयु वर्ग की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के खेल शिक्षक अर्पित सचान के मार्गदर्शन में विद्यालय को यह उपलब्धि प्राप्त हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी, राहत शिविरों में भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित     |     काठाडीह में 12 घंटे से लगातार रेस्क्यू अभियान, तहसीलदार ने स्वयं ट्रैक्टर से पहुंचकर परिवार को सुरक्षित निकाला     |     आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     डॉ. ए के अग्रवाल ने किया श्रम सैनिकों का सम्मान     |     बम्होरी में युवा कांग्रेस ने मनाई डॉ. मनमोहन सिंह  की जयंती     |     क्षमा से निर्मल होते हैं अंतरंग के परिणाम : मुनि श्री अभय सागर     |     बंदरों के आतंक से तीन गांवों में दहशत, छतों पर जाना हुआ मुश्किल     |     आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811