Let’s travel together.

घूस लेने का वीडियो वायरल होने के बाद नगर पालिका कर्मचारी पर कार्रवाई

0 155

कार्य मे लापरवाही पर टेलीफोन अटेण्डर निलंबित

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी नगर पालिका में बीपीएल कार्ड बनाने व उसे योजना के तहत लाभांवित कराने के नाम पर सेवा शुल्क मांगने वाले कुछ कर्मचारियों को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब जिला प्रशासन कार्रवाई में जुट गया है। इस कार्रवाई में वीडियो में सामने आए कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। इस मामले में संबंधित टेलीफोन अटेण्डर मोहब्बत सिंह दांगी द्वारा नगर पालिका के अंशकालीन कर्मचारी के माध्यम से रिश्वत लिए जाने की शिकायत एवं वीडियो वायरल होने के कारण म.प्र.सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1956 के उपनियम 9 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने की कार्यवाही की है। इस मामले में नगर पालिका के दो संविदा कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की गई है।


कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने शासकीय कार्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता, शासन की छवि धूमिल किए जाने के कारण नगर पालिका में कार्यरत टेलीफोन अटेण्डर मोहब्बत सिंह दांगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने की कार्यवाही की है। टेलीफोन अटेंडर दांगी का मूल विभाग लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग है।
जारी आदेश के तहत संबंधित टेलीफोन अटेण्डर मोहब्बत सिंह दांगी द्वारा नगर पालिका के अंशकालीन कर्मचारी के माध्यम से रिश्वत लिए जाने की शिकायत एवं वीडियो वायरल होने के कारण म.प्र.सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1956 के उपनियम 9 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने की कार्यवाही की है।

देखिए वायरल VDO

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिला आरक्षण तत्काल हो लागू ,कांग्रेस नेत्री नीतू साहु ने की मांग     |     बंटवारे के बिना बन रहा पीएम आवास, दो सीएम हेल्पलाइन शिकायतें की लेकिन बिना समाधान बंद कर दीं     |     बेगमगंज के देवलिया परिवार ने किया नवाचार,विवाह के अवसर पर गायों को 56भोग भोजन का भंडारा     |     हाईवे 18 पर लगातार पुलिस का  चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज     |     रोक के बावजूद भी  गांवों में जल रही है नरवाई,धधक रहे खेत     |     विशेष टिप्पणी :: बंगाल विजय: शताब्दी वर्ष में मोदी-शाह का संघ को नायाब तोहफा !-अजय बोकिल     |     भीषण सड़क दुर्घटना में मृत चारों व्यक्तियों के परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग     |     पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता मोदीजी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण     |     सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811