Let’s travel together.

राधाष्टमी के अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा की निकलेगी कलश यात्रा

0 186

विदिशा से अदनान खान की रिपोर्ट

नगर के नंदवाना स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण जगदीश धाम मंदिर परिसर में राधाष्टमी के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति गौरवशाली द्वादशवे वर्ष में श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का 3 सितम्बर से आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर भारतवर्ष के समस्त संतो के लाडले एवं विदिशा नगर का गौरव राष्ट्रीय कथावाचक गौवत्स पं. अंकितकृष्ण तेनगुरिया ‘वटुकजी’ वटेश्वर धाम विदिशा के मुखारविंद से कथा का रसवर्षण होगा।लक्ष्मीनारायण मंदिर जगदीश धाम के मुख्य अर्चक पं.मनमोहन शर्मा (मुखियाजी) ने बताया कि इसके साथ ही मंदिर परिसर में सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा की भव्य कलशयात्रा कागदीपुरा स्थित वटेश्वर धाम मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल पहुंचेंगी। मुखियाजी ने माताओं-बहनों से पीत वस्त्र धारण करके कलशयात्रा में सम्मिलित होने की अपील की। राधाष्टमी से प्रारंभ होने वाली कथा का समापन अन्नंत चतुर्दशी के अवसर होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। आयोजन समिति ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811