Let’s travel together.

बहुत भारी गुंडे हो क्या, आपकी नौकरी जाने में टाइम नहीं लगेगा’ ABVP नेता ने कुलपति को धमकाया

0 107

तारकेश्वर शर्मा

ग्वालियर। ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कुछ छात्रों के विवाद का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एबीवीपी के छात्र नेता कुलपति प्रोफेसर अविनाश तिवारी को धमका रहे हैं कि वे उनके दल को हल्के में ना लें अन्यथा उनकी कुर्सी जाते समय नहीं लगेगा। पता चला है कि एबीवीपी के छात्र नेता संदीप वैष्णव अपने कुछ समर्थकों के साथ मांगों को लेकर कुलपति प्रोफेसर अविनाश तिवारी से मिलना चाहते थे। लेकिन विश्वविद्यालय के चपरासी द्वारा प्रवेश द्वार बंद करने से छात्र आक्रोशित हो गए।
बाद में वे किसी तरह कुलपति की उस बैठक में पहुंच गए, जहां वे आज को होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। वहां एबीवीपी के छात्र नेताओं ने जमकर कुलपति अविनाश तिवारी को खरी-खोटी सुनाई। एबीवीपी के छात्र नेता उन्हें कुर्सी से हटाए जाने की भी धमकी दे रहे थे। उसका यह भी कहना था कि वह आज होने वाले दीक्षांत समारोह को नहीं होने देंगे और टेंट लगाकर विश्वविद्यालय में अभी से दीक्षांत समारोह का विरोध करेंगे।
बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ। जब इस मामले में कुलपति से उनकी प्रतिक्रिया पूछी गई तो उन्होंने कहा कि छात्रों को मुख्य द्वार पर रोक लिया गया था। जिसके कारण वे उद्वेलित थे। लेकिन उन्होंने किसी भी छात्र नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई है। बल्कि कहा है कि वे उनके विश्वविद्यालय के छात्र हैं और गुस्से में आकर कुछ कह गए होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्रशासनिक उदासीनता: दबंगों ने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा, दलित परिवार खरीफ की बोबनी के लिए मोहताज     |     धरसींवा विधानसभा के सभी मंडलों में विधायक अनुज शर्मा का पुतला दहन     |     उदयपुरा में किसानों का फूटा गुस्सा, मूंग खरीदी और समर्थन मूल्य की मांग को लेकर निकाली ट्रैक्टर रैली     |     आभाविप स्थापना दिवस पर होंगे सप्ताह भर कार्यक्रम     |     किसानों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     सेवा भारती और जैक्वार के सहयोग से शिवपुरी में खुला प्लंबिंग प्रशिक्षण केंद्र       |     हर पौधा – हरित भविष्य की ओर एक कदम  नेवरा विद्यालय में अग्रवाल महिला मंडल ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     भाजपा जिला कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित      |     ई टोकन व्यवस्था समाप्त की जाए किसान जागृति संगठन,सरकार को बड़े आंदोलन चेतावनी     |     मटक कुंड: प्रकृति प्रेमियों की पसंद,रोमांच और सुकून का संगम,बताया हीलिंग डेस्टिनेशन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811