Let’s travel together.

साइबर ठगी से बचने गांव गांव में जागरूकता अभियान जारी

0 246

पुलिस का जनहित में बेहतरीन अभियान
सुरेन्द्र जैन धरसीवा

साइबर ठगी के अपराधों को रोकने राजधानी के आसपास ग्रामीण अंचलों में इन दिनों रायपुर पुलिस का बेहतरीन जन जागरूकता अभियान चल रहा है गांव गांव में जाकर ग्रामीणो ओर स्कूली बच्चों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए जा रहे हैं।


पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम कीर्तन राठौर नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक रत्ना सिंह के पर्यवेक्षण में आमानाका टीआई संतराम सोनी ने थाना क्षेत्र के शासकीय उत्तर माध्यमिक शाला महोबा बाजार, सीपीएस स्कूल महर्षि विद्या मंदिर टाटीबंध और छत्तीसगढ़ आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय तेंदुआ में रायपुर पुलिस की “सुनो रायपुर” कार्यक्रम “बी अलर्ट बी सेफ ” अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम किया।

कार्यक्रम में उपनिरीक्षक श्री राणा सिंह ठाकुर सर सहायक उप निरीक्षक वीर सिंह राज और आरक्षक भारतेंद्र साहू द्वारा साइबर ठगी और उससे बचने के उपाय पर लोगों को जागरूक किया गया उक्त कार्यक्रम में आमानाका थाने के सहायक उप निरीक्षक सुरेश मिश्रा ,प्रधान आरक्षक संजय सिंह आरक्षक शेख आदिल और दीपक पांडे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कंपनी में घेराबंदी कर 8 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार, विदिशा पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     अक्षय तृतीया पर दीवानगंज हाट बाजार में उमड़ी भीड़, बर्तनों-कपड़ों की जमकर हुई बिक्री     |     60 किसान पहुंचे कृषि मंत्री के पास, 80 साल से काबिज जमीन पर अब तक नहीं मिला अधिकार     |     उप मुख्यमंत्री ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा     |     डॉज बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन 18 मई से      |     गूंजा आत्मरक्षा का संदेश, कराते मास्टर ट्रेनिंग में छात्रों ने सीखे सुरक्षा के गुर     |     मंडीदीप नगर पालिका ने सफाई कर्मियों की मांगों पर लिया बड़ा निर्णय, हड़ताल समाप्त      |     अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने निगरानी दल और कार्यकर्ता तैयार     |     अक्षय तृतीया पर हुआ था भगवान ऋषभदेव को इक्षु रस का प्रथम आहार     |     जलसंकट को लेकर कांग्रेसजनों ने जोन क्रमांक 9 का लिया घेराव      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811