Let’s travel together.

दुखद घटना से स्तब्ध हूं पालकों से आग्रह करता हूं कि बच्चों की दिनचर्या का ध्यान रखें:प्रीतम सिंह

0 333

दमोह से धीरज जॉनसन

पिछले दिनों जिले में हुई छह बच्चों की असामयिक मृत्यु की हृदय विदारक घटना ने सभी को शोक मग्न कर दिया प्रदेश भर से शोक संवेदनाएं भी व्यक्त की गई,प्रशासन ने भी अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निर्वहन किया,परंतु इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो और भावुकता भरी उम्र के बच्चों पर ध्यान देने ले लिए भावुक अपील करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष एड प्रीतम सिंह ने कहा कि मैं स्तब्ध हूं देश के बहुमूल्य भविष्य को इस तरह खोना नहीं चाहता हूं सभी पालकों से अनुरोध करता हूं कि बच्चों को समय दें और उनकी दिनचर्या की जानकारी रखें,बच्चें खेलने-घूमने की आजादी तो चाहते पर हमारी भी जिम्मेदारी है कि किशोरावस्था में प्रदान की गई स्वतंत्रता भी नियंत्रण में हो।।
भाजपा के मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने कहा कि आज नैतिक मूल्यों की नितांत आवश्यकता है मोबाइल के नकारात्मक प्रभाव भी सामने आ रहे है, पढ़ने की उम्र में बच्चें इनसे बचें और अधीन रहे जिससे इस तरह की दुखद घटनाओं का सामना परिवार और समाज को न करना पड़े।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811