Let’s travel together.

विश्व पर्यटन स्थली साँची में प्याऊ उगल रही गर्म पानी पर्यटक एवं राहगीर परेशान

0 84

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

साँची में स्थानीय नागरिक सहित आने जाने वाले पर्यटकों को पेयजल उपलब्ध कराने नगर में लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर प्याऊ के निर्माण कराये गये थे । परंतु यह प्याऊ गर्मी के साथ ही गर्म पानी उगलने पर मजबूर हो चुकी है संबंधित बेखबर बने हुए हैं ।
जानकारी के अनुसार इस स्थल की प्रसिद्धि को देखते हुए नगर में प्याऊ का अभाव बना रहता था धीरे-धीरे इस स्थल पर आने वाले पर्यटकों सहित नगर वासियों को नगर के व्यस्ततम अनेक स्थानों पर लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर प्याऊ निर्माण करायै गये थे तथा लोगों को पेयजल उपलब्ध भी होने लगा जिससे लोगों को पेयजल के लिए भटकने से छुटकारा मिल गया था परन्तु जैसे-जैसे गर्मियों के दिनों में जब गर्मी अपना विकराल रूप धारण करती जा रही है तथा लोगों को पीने के लिए ठंडे पानी की जरूरत महसूस होने लगी तब इन प्याऊओ ने गर्म पानी उगलना शुरू कर दिया जिससे नगर वासियों सहित बाहर से आने वाले लोगों की ठंडे पानी की चाहत पर तब पानी फिरने लगा जब इन प्याऊ पर गर्म पानी निकल रहा है तथा इस गर्मी में लोग ठंडे पानी के लिए तरसने पर मजबूर हो चुके हैं परन्तु इस ओर संबंधित आंख बंद किए तमाशबीन बनकर रह गए हैं तथा लाखों करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी लोग ठंडे पानी के लिए तरस रहे हैं तथा नगर की यह प्याऊ मात्र नुमाइश बन कर रह गई तथा लोगों की जुबान पर ठंडे पानी के नाम से खोली गई प्याऊओ पर लाखों करोड़ों रुपए का सरकार को चंदा लगा दिया । ऐसा ही नजारा बसस्टेंड स्थित प्याऊ पर देखने को मिला जब लोग ठंडे पानी की इच्छा लिए प्याऊ पर पहुंचे दुर्भाग्य से प्याऊ से गर्म पानी निकलने पर प्यासे ही लौटने लगे । इस ओर न तो शासन न ही प्रशासन का ध्यान पहुंच पा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811