Let’s travel together.

60 किसान पहुंचे कृषि मंत्री के पास, 80 साल से काबिज जमीन पर अब तक नहीं मिला अधिकार

0 181

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

रायसेन जिले के सांची विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गीदगढ़ के सरपंच लीला किशन अहिरवार के नेतृत्व में रविवार को ग्रामीणों ने भोपाल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके बंगले पर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी के नेतृत्व में दिया गया।

ग्रामीणों ने अपनी समस्या रखते हुए बताया कि सांची ब्लॉक के पटवारी हल्का नंबर 10 की लगभग 722 एकड़ जमीन, जो वर्ष 1963 में वन विभाग से राजस्व विभाग को हस्तांतरित हो चुकी है, उसका आज तक राजस्व रिकॉर्ड में सही दर्ज (राजस्व अभिलेखों में एंट्री) नहीं किया गया है।

80 साल से खेती, फिर भी नहीं अधिकार

आवेदन में बताया गया कि करीब 200 किसान परिवार इस जमीन पर पिछले 70–80 वर्षों से पुश्तैनी खेती करते आ रहे हैं। परिवारों के बीच आपसी बंटवारा भी हो चुका है और जमीन पर लगातार खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें भू-अधिकार (पट्टा) नहीं मिला।ऋण पुस्तिका जारी नहीं हुई। राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज नहीं हुआ है। सरकारी योजनाओं से वंचित किसान

भूमि का मालिकाना हक नहीं होने के कारण किसान कई सरकारी सुविधाओं से वंचित 

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC),सहकारी समिति से खाद-बीज,समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का रजिस्ट्रेशन,बैंक ऋण,

प्राकृतिक आपदा में मुआवजा

हालांकि, हैरानी की बात यह है कि किसानों को बिजली कनेक्शन जैसी सुविधाएं मिल चुकी हैं, लेकिन जमीन का अधिकार अब तक नहीं दिया गया।

1969 का आदेश भी अधूरा

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम गीदगढ़ की भूमि को लेकर संशोधन पंजी क्रमांक 18, दिनांक 24 अक्टूबर 1969 का आदेश भी आज तक लागू नहीं किया गया।

खसरा पंजी में भूमि दर्ज नहीं,लगान तय नहीं किया गया,वसूली नहीं हुई,भू-अधिकार एवं ऋण पुस्तिका वितरण नहीं

क्या है किसानों की मांग

ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि 722 एकड़ भूमि का राजस्व रिकॉर्ड में तत्काल दर्ज किया जाए,पात्र किसानों को भू-अधिकार (पट्टा) दिया जाए,ऋण पुस्तिका जारी की जाए,सभी किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए

अब नजर सरकार के फैसले पर

करीब 60 किसानों के इस बड़े मुद्दे को लेकर दिया गया यह ज्ञापन अब प्रशासन और सरकार के लिए एक बड़ी परीक्षा बन गया है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों ने आगे आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम श्री विद्यालय में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     ग्राम सभा में गूंजे ग्रामीणों की परेशानी के मुद्दे, योजनाओं की दी जानकारी, लिए गए आवेदन     |     हाईवे-18 फिर बना मौत का मार्ग, एंबुलेंस से टकराकर पलटी बोलेरो पिकअप, दो घायल, 2 दिन में तीन बड़े हाधसे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811