Let’s travel together.

न्यायालय में अब जरूरतमंद पक्षकारों को होगा निःशुल्क भोजन का वितरण- आर.के.वाणी

0 161

मप्र का पहला ऐसा न्यायालय, जहाँ पक्षकारों को मिलेगा निःशुल्क भोजन

हेमेंन्द्रनाथ तिवारी

उज्जैन। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयासों से एवं स्वर्णिम भारत मंच के सहयोग से न्यायालय में आने वाले जरूरतमंद व गरीब पक्षकारों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की जा रही है, जिसका उद्घाटन न्यायालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर के वाणी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भूखे व्यक्ति को भोजन कराना महान पुण्य का कार्य है। न्यायालय में दिन-प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के दूर-दराज इलाकों से पक्षकारगण आते हैं, जिनमें से कई पक्षकारों के पास भोजन की व्यवस्था नहीं रहती। इसी को देखते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण उज्जैन के प्रयासों से इस पुनीत कार्य को किया है। उन्होंने स्वर्णिम भारत मंच के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव का स्वागत करते हुए इस कार्य में सहयोग देने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया। प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश अरविंद जैन ने बताया कि पक्षकारगण न्यायालय के मुख्य प्रवेश द्वार के पास ‘अन्न एक्सप्रेस’ से प्रतिदिन दोपहर 2 से 2:30 बजे तक भोजन प्राप्त कर सकते हैं। जो भी पक्षकार भोजन के कूपन प्राप्त करना चाहते हैं, वे संबंधित न्यायालय के लिपिक या अपने अधिवक्ता से पर्ची लेकर कूपन प्राप्त कर सकते हैं। भोजन के कूपन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय से प्रतिदिन दोपहर 1:30 बजे तक ही प्राप्त किये जा सकते हैं। उज्जैन जिला न्यायालय संभवत मध्य प्रदेश का पहला ऐसा न्यायालय होगा, जहाँ पर प्राधिकरण के प्रयासों से पक्षकारों को नि:शुल्क भोजन वितरित होगा।


आज 50 पक्षकारों को पुड़ी-सब्जी एवं मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम को लेकर अधिवक्तागण एवं पक्षकारों में जबरदस्त उत्साह था। स्वर्णिम भारत मंच के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने न्यायालयीन दिवसों में इसे सुचारू रूप से चलाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एडवोकेट हरदयाल सिंह ठाकुर एवं राजशेखर शर्मा ने उक्त कार्य हेतु संस्था को अपनी ओर से सहयोग राशि भी प्रदान की और अन्य अधिवक्ता साथियों से संस्था का सहयोग करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश विवेक कुमार गुप्ता, जिला न्यायाधीश सुनील कुमार शोक,संजय राज ठाकुर, श्रीमती कीर्ति कश्यप एवं सीजेएम राजेंद्र सिह सिंगार ओर अन्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अतुल यादव, राजेश जैन,वीरेंद्र जोशी, गिरजेश कुमार सनोडिया, श्रीमती शिवांगी श्रीवास्तव, सुश्री रुचि परते, सुश्री अंकिता पलास, सुश्री पूजा वर्मा, सुश्री सोनाली वर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी चंद्रेश मण्डलोई मंडल अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष नितिन जोशी सचिव प्रकाश चौबे, अधिवक्तागण हरदयालसिंह ठाकुर योगेश व्यास द्वारिकाधीश चौधरी, स्वर्णिम भारत मंच के सचिव एवं अधिवक्ता जितेंद्र बैरागी, सदस्य अभय नरवरिया, मनोज बैरागी ओर न्यायालयीन कर्मचारीगण, पैरालीगल वॉलंटियर्स श्रीमती रेखा व्यास, श्रीमती अजना शुक्ला, कमल परमार, आकाश परमार, सुश्री दीपमाला सिसोदिया, श्रीमती प्रीति धाणक एवं अन्य तथा एवं काफी संख्या में जनसामान्य उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा में कल से शुरू होगी 25 दिवसीय सेवा संवाद यात्रा,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिखाएंगे हरी झंडी     |     NH-45 खरगौन पर के पास मिली एक दिन की नवजात बच्ची      |     सिलवानी पूर्व वन परिक्षेत्र अंतर्गत तेंदोनी नदी में मादा मगरमच्छ मृत अवस्था में मिली     |     108 एंबुलेंस की देरी से प्रसूता और नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर ने गठित किया 4 सदस्यीय जांच दल, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट     |     25 साल से फरार नाबालिग के अपहरण ,दुष्कर्म का आरोपित स्थाई वारंटी गिरफ्तार      |     जहरीली शराब के खिलाफ 7 जिलों की आबकारी और पुलिस टीम का बड़ा एक्शन, सीमावर्ती गांवों में छापेमारी और फ्लैग मार्च     |     रामछज्जा की ऐतिहासिक धरोहर पर मंडराया खतरा, ईंट भट्टों और अवैध उत्खनन से नष्ट हो रहे प्राचीन शैलचित्र     |     रायसेन मंडी लूटकांड: जिंदगी की जंग हार गया घायल मुनीम पदमसिंह यादव, भोपाल के अस्पताल में तोड़ा दम     |     तलैया थाने के लॉकअप से विदेशी नागरिक फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल     |     अयोध्या धाम मंदिर तक बनेगी 150 मीटर लंबी नाली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811