Let’s travel together.

मड़ीखेड़ा डैम के कैचमेंट एरिया में बढ़ा पानी, बांध के आठ गेट खोले गए

0 138

बांध के 8 जल द्वारों से 1000 से 2 हजार क्यूमेक्स जल नदी में छोड़ा जा रहा है

– बांध में पानी का वाटर लेवल पहुंचा 344.55 मीटर

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद मड़ीखेड़ा डैम के कैचमेंट एरिया में पानी बढ़ गया है जिसके कारण 16 अगस्त को बांध के आठ गेट खोले गए हैं।
मड़ीखेड़ा डैम के ईई मधुकर बोघाटे ने बताया कि बांध के कैचमेंट एरिया में पानी बढ़ने के बाद 16 अगस्त को मड़ीखेड़ा बांध के 8 गेट खोले गए। इन 8 गेटों से लगभग 1000 से 2000 क्यूमेक्स जल नदी में छोड़ा जा रहा है। मड़ीखेड़ा बांध के अधिकारियों ने बताया कि बांध के कैचमेंट एरिया में लगातार पानी बढ़ रहा है जिस पर निगाह रखी जा रही है। बांध के गेट खोलने से पूर्व आसपास के सभी गांव में मुनादी के माध्यम से सूचना दी गई, जिससे कोई अनहोनी ना हो। बांध के पानी पर लगातार निगाह रखी जा रही है। इस समय बांध का वाटर लेवल 344.55 मीटर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर बाइक चालक गाय से टकराया, तीन घायल     |     श्री तीर्थधाम ज्ञानोदय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर फॉल्कन गार्डन के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होते हुए तालाब में गिरी दो लोगों को मामूली चोट     |     सांँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ का निधन; अकादमिक जगत में शोक की लहर     |     चार महीने की मेहनत रंग लाई: नेपाल से भटके युवक को परिवार से मिलाया, रायसेन में मानवता की मिसाल     |     होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |     विधायक अनुज शर्मा के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; नगाड़े की थाप पर जमकर झूमे ‘प्रदेश के मुखिया’     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में मनाया गया होली पर्व     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811