मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर दीवानगंज पुरानी चौकी के सामने एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अचानक सड़क पर आई गाय से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक सहित दो मासूम बच्चे घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक चालक हमीर सिंह ग़ुनगा कलारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम के बाद वह अपने भांजे को करेला छोड़ने जा रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। अचानक सामने आई गाय से बचने का मौका नहीं मिला और बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई।
घायलों को दीवानगंज पुलिस द्वारा तत्काल दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सांची रेफर कर दिया। जहां पर उनका इलाज जारी है। दीवानगंज क्षेत्र में आवारा मवेशियों का खतरा
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर अक्सर आवारा मवेशी घूमते रहते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मवेशियों की समस्या पर ठोस कार्रवाई की मांग की है। हाईवे 18 पर अक्षर आवारा पशु घूमते-पढ़ते हैं जो दुर्घटनाओं का एक मुख्य कारण है।