Let’s travel together.

भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर फॉल्कन गार्डन के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होते हुए तालाब में गिरी दो लोगों को मामूली चोट

0 86

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर  एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पलटते हुए तालाब में जा गिरा।भोपाल से विदिशा की तरफ जा रही स्कॉर्पियो चालक ने सामने से आ रहे दूसरे वाहन को बचाने का प्रयास किया, इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलटते हुए तालाब में गिर गया।वह तो गनीमत रही कि तालाब में ज्यादा पानी नहीं था नहीं तो एक बड़ा हादसा हो जाता।

हादसे में वाहन सवार दो लोगों को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया जहां पर दोनों सुरक्षित है। गनीमत रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और अचानक वाहन मोड़ने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।
जेसीबी की सहायता से स्कॉर्पियो को तालाब से बाहर निकला गया।
बता दें की भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर अंधे मोड पर सबसे ज्यादा हादसे हो रहे हैं यह अंधे मोड़ राहगीर और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गए हैं रोजाना 40 किलोमीटर मार्ग पर 4 से 5 हादसे हो रहे हैं। दुर्घटना का एक मुख्य कारण रोड की चौड़ाई कम होना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811