Let’s travel together.

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया केंद्रीय जेल भैरवगढ़ का निरीक्षण

0 114

हेमेंन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर के वाणी एवं अपर सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार जैन ने केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल में बन्दियों के लिये पुस्तकालय एवं कौशल उन्नयन कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन किया।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर के वाणी ने इस अवसर पर बन्दियों को किताबों का महत्व बताकर जेल में व्यतीत होने वाले समय का सदुपयोग करने एवं किताबों का पठन-पाठन करने के लिये कहा। उन्होंने यह कहकर कि बन्द घड़ी भी चौबीस घंटे में एक बार सही समय बताती है, कैदियों की हौसला अफजाई की। अपर सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार जैन ने इस अवसर पर लगभग 251 किताबें, जिनमें धर्म, नैतिक शिक्षा व कौशल उन्नयन सम्बन्धी पुस्तकें शामिल हैं, कैदियों को प्रदान की एवं पुस्तकालय को दो रेक प्रदान किये। अतिथियों ने महिला वार्ड में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन कर महिला बन्दियों के साथ रहने वाले बच्चों को कपड़े व खिलौने प्रदान किये। अतिथियों ने जेल की व्यवस्थाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन चंद्रेश मण्डलोई जिला विधिक प्राधिकरण ने किया । इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्रीमती उषाराज ने प्रतिवेदन प्रस्तुत कर सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उन्नत कृषि महोत्सव के तहत रायसेन में भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ आज10 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे     |     शीला दाहिमा बनी श्योपुर कलेक्टर,26 आईएएस अधिकारियों के तबादले     |     9 तारीख को अधिकांश गेहूं खरीदी केंद्रों पर सन्नाटा,कही वारदाना नहीं तो कही अमला नहीं पहुंचा     |     11 साल बाद नाबालिग अपहरण कांड का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्त में     |     सिमरोदा स्कूल में शिक्षकों की लापरवाही की जांच पहुंची जिला शिक्षा केंद्र      |     सड़क पर फैली रेत बनी हादसों की वजह, जिम्मेदार मौन, प्रशासन की अनदेखी भारी     |     कामतोन कासिया पंचायत में अनियमितताओं की जांच के आदेश     |     जाखला नदी का अस्तित्व मिटाने की तैयारी! कैचमेंट एरिया में धड़ल्ले से मिट्टी भराव, प्रशासन मोन     |     हर घर जल के लक्ष्य की ओर बड़ा कदम: सांची में क्लस्टर कार्यशाला से मजबूत होगी जल आपूर्ति व्यवस्था     |     सांची विकासखंड में निकला प्रचार रथ, किसानों को उन्नत कृषि मेले का दिया आमंत्रण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811