Let’s travel together.

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर नगर में निकली विशाल तिरंगा यात्रा

0 165

80 मोटरसाइकिलों पर तिरंगा लेकर निकले युवक
-भोपाल विदिशा हाइवे के मुख्यमार्गों से निकली तिरंगा यात्रा

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों में जागरूकता लाने के लिए ग्राम पंचायत सुनारी सलामतपुर में रविवार को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह विशाल तिरंगा यात्रा लगभग 80 मोटरसाइकिलों पर निकाली गई। इसका आयोजन सुनारी सलामतपुर की नवनिर्वाचित सरपंच लक्ष्मीबाई शेर सिंह राजपूत के नेतृत्व में किया गया था। यह तिरंगा यात्रा भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 के द्वारकाधीश मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई श्रीराम नगर कालोनी, आदर्श नगर, गल्ला मंडी, रातातलाई, बड़नपुर, सुनारी रोड़, सुनारी से होते हुए ग्राम पंचायत सुनारी के कार्यालय पर संपन्न हुई। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि शेर सिंह राजपूत द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई की भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता निभाते हुए सभी अपने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा अवश्य लगाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811