सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
प्रदेश में सरकार द्वारा चलाए जा रहे अंकुर अभियान के तहत पूरे जिले में पौधरोपण अभियान ज़ोरों से चल रहा है। इसी कड़ी में रविवार को सलामतपुर थाना क्षेत्र की नवनिर्मित दीवानगंज चौकी प्रांगण में पौधरोपण किया गया। इस दौरान चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे, अम्बाड़ी के सरपंच पति रमेश कुमार, बीजेपी युवा नेता हरिओम साहू, हेड कांस्टेबल दिलीप यादव एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्य राहुल यादव द्वारा पौधरोपण किया गया। पौधरोपण में विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए। पौधरोपण के बाद पुलिस चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने कहा कि आज संकल्प लेते हैं की हम सभी ज्यादा नहीं तो कम से कम एक पेड़ जरूर लगायेंगे। अपने लिए ना सही अपने परिवार की सुरक्षा के लिए ताकि उन्हें शुद्ध हवा वा ऑक्सीजन मिले। हमारी धरती फिर से हरी-भरी नज़र आए। हमारे द्वारा लगायए गए एक-एक पेड़ का आनंद ले सके और हमें शुद्ध वातावरण मिल सके।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।